Saturday, April 7, 2018

सॉइल साइंस में कॅरिअर

शिक्षण से लेकर रिसर्च और मिट्टी के संरक्षण से लेकर कंसल्टिंग जैसे कई अवसर कॅरिअर विकल्प के रूप में सॉइल साइंटिस्ट के लिए उपलब्ध हैं। एग्रीकल्चरल रिसर्च काउंसिल अपने सभी रिसर्च संस्थानों के साथ मृदा वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी नियोक्ता है। इसके अलावा सॉइल साइंटिस्ट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर, विश्वविद्यालयों, कृषि सहकारी समितियों, खाद निर्माताओं और रिसर्च संस्थानों के द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। 

एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन के रूप में मृदा एक अहम तत्व है। मृदा विज्ञान में मिट्टी का अध्ययन एक प्राकृतिक संसाधन के रूप में किया जाता है। इसके अंतर्गत मृदा निर्माण, मृदा का वर्गीकरण, मृदा के भौतिक, रासायनिक तथा जैविक गुणों और उर्वरकता का अध्ययन किया जाता है। बीते सालों में फसल उत्पादन, वन उत्पाद और कटाव नियंत्रण में मिट्टी के महत्व को देखते हुए मृदा विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार के ढेरों अवसरों का सृजन हुआ है। अब देश भर में बड़ी संख्या में सॉइल टेस्टिंग व रिसर्च लैबोरेट्रीज स्थापित हो रही हैं। इनमें से हरेक को प्रशिक्षित पेशेवरों की जरूरत होती है, जो मिट्टी के मापदंडों का मूल्यांकन कर सकें ताकि उसकी गुणवत्ता को सुधारा जा सके। ऐसे में यह क्षेत्र रोजगार के अवसरों से भरपूर है।

क्या करते हैं सॉइल साइंटिस्ट


सॉइल साइंटिस्ट या मृदा वैज्ञानिक का प्राथमिक काम फसल की बेहतरीन उपज के लिए मृदा का विश्लेषण करना है। मृदा वैज्ञानिक मृदा प्रदूषण का विश्लेषण भी करते हैं, जो उर्वरकों और औद्योगिक अपशिष्ट से उत्पन्न होता है। इन अपशिष्टों को उत्पादक मृदा में परिवर्तित करने के लिए उपयुक्त तरीके और तकनीकियां भी वे विकसित करते हैं। इन पेशेवरों के वर्क प्रोफाइल में बायोमास प्रॉडक्शन के लिए तकनीकियों का इस्तेमाल शामिल है। वनस्पति पोषण, वृद्धि व पर्यावरण गुणवत्ता के लिए भी वे काम करते हैं। उर्वरकों का उपयोग सुझाने में भी मृदा वैज्ञानिक की भूमिका अहम होती है। सॉइल साइंस प्रोफेशनल मृदा प्रबंधन पर मार्गदर्शन करते हैं। चूंकि मृदा वैज्ञानिक रिसर्चर, डवलपर और एडवाइजर होते हैं, इसलिए वे अपने ज्ञान का इस्तेमाल बेहतरीन मृदा प्रबंधन के लिए करते हैं। मिट्टी की उर्वरकता और पानी के सही इस्तेमाल के लिए वे सलाह देते हैं। मिट्टी के अधिकतम सही उपयोग के लिए भी मृदा वैज्ञानिक जिम्मेदार होते हैं। मृदा क्षरण को वे रोकते हैं और यह भी सुनिश्चित करते हैं कि मिट्टी की उर्वरकता बरकरार और बेहतर रहे। मृदा वैज्ञानिक फील्ड के साथ-साथ लैबोरेट्री में काम करते हैं। वे डेटा बैंक, सिम्युलेशन मॉडल्स और कम्प्यूटर का उपयोग करते हैं।

क्या पढ़ना होगा


अध्ययन के मुख्य क्षेत्रों में सॉइल केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, पेडोलॉजी, मिनरोलॉजी, बायोलॉजी, फर्टिलिटी, प्रदूषण, पोषण, बायोफर्टिलाइजर, अपशिष्ट उपयोगिता, सॉइल हेल्थ एनालिसिस शामिल हैं। छात्र सॉइल साइंस में बैचलर या मास्टर डिग्री ले सकते हैं। साथ ही वे सॉइल फॉर्मेशन (वह प्रक्रिया जिससे मिट्टी बनती है।), सॉइल क्लासिफिकेशन (गुणों के अनुसार मिट्टी का वर्गीकरण), सॉइल सर्वे (मिट्टी के प्रकारों का प्रतिचित्रण), सॉइल मिनरोलॉजी (मिट्टी की बनावट), सॉइल बायोलॉजी, केमिस्ट्री व फिजिक्स (मिट्टी के जैविक, रसायनिक व भौतिक गुण), मृदा उर्वरकता (मृदा में कितने पोषक तत्व है), मृदा क्षय जैसे क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं।

कॅरिअर के विकल्प


शिक्षण से लेकर रिसर्च और संरक्षण से लेकर कंसल्टिंग जैसे कई अवसर कॅरिअर विकल्प के रूप में मृदा वैज्ञानिकों के लिए उपलब्ध हैं। कृषि, वॉटर रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट्स, सॉइल एंड फर्टिलाइजर टेस्टिंग लैबोरेट्रीज, ट्रांसपोर्टेशन प्लानिंग, आर्कियोलॉजी, मृदा उत्पादकता, लैंडस्केप डवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में मृदा वैज्ञानिकों की खासी मांग है। क्रॉप एडवाइजर से लेकर संरक्षणकर्ता बनने तक सॉइल साइंस यानी मृदा विज्ञान में अनगिनत अवसर हैं। पर्यावरण और एग्रो-कंसल्टिंग फर्म्स में इस क्षेत्र के पेशेवरों की प्रबंधकीय और एग्जीक्यूटिव पदों पर खासी जरूरत है। ऐसा चलन न केवल भारत, बल्कि विदेशों में है। इस फील्ड में रिसर्च आपको आईसीएआर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचता सकती है। इतना ही नहीं फसल उत्पादकता और मृदा स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए आने वाले सालों में अधिक रोजगार उत्पन्न होगा।

अवसर


एग्रीकल्चरल रिसर्च काउंसिल अपने सभी रिसर्च संस्थानों के साथ मृदा वैज्ञानिक की सबसे बड़ी नियोक्ता है। इसके अलावा मृदा वैज्ञानिक डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर, विश्वविद्यालयों, कृषि सहकारी समितियों, खाद निर्माताओं और रिसर्च संस्थानों के द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। मृदा वैज्ञानिक अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। वे एनालिस्ट या मृदा सर्वेक्षक और डवलपमेंट कंसल्टेंट के रूप में काम कर सकते हैं। वे अपने सेवाएं एग्रीकल्चरल इंडस्ट्री, डवलपमेंट, कॉपरेटिव, कॉमर्शिलय बैंक के कृषि विभागों को दे सकते हैं।

यहां से करें कोर्स


इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पूसा
http://www.iari.res.in/

तमिलनाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर
http://www.tnau.ac.in/

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना
http://www.pau.edu/

यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता, कोलकाता
http://www.caluniv.ac.in/

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
http://www.bhu.ac.in/

Friday, April 6, 2018

रेडियोलॉजी में करियर

एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, एंजियोग्राफी आदि जैसी मेडिकल डायग्नॉस्टिक तकनीकों से आज पूरे चिकित्सा जगत का स्वरूप बदल गया है। अब शरीर के किसी भी अंदरूनी हिस्से में छिपा रोग पता लगाना आसान हो गया है। रेडियोलॉजी का क्षेत्र अब करियर के लिहाज से आकर्षक बन गया है। जॉब मार्केट में ऐसे लोगों की भारी मांग है, जिन्हें रेडिएशन से बचाव की समझ हो और जो मशीन्स की देखरेख करना जानते हों। रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर हैल्थकेयर के क्षेत्र में बेशुमार अवसर हैं।
क्या है रेडियोलॉजी?
रेडियोलॉजी एक मेडिकल टेक्नोलॉजी है। इसकी मदद से शरीर के अंदरूनी हिस्सों की जांच की जाती है। इससे डॉक्टरों को मरीजों की स्थिति और उनकी बीमारियों के बारे में सटीक जानकारी मिल जाती है, जिससे उन्हें कारगर इलाज करने में काफी आसानी होती है। रेडियोलॉजी दो तरह की होती है: डायग्नॉस्टिक रेडियोलॉजी और थैरापेटिक रेडियोलॉजी। डायग्नॉस्टिक रेडियोलॉजी के अंतर्गत मुख्य रूप से रेडियोग्राफी और अल्ट्रासाउंड से जुड़े टेस्ट शामिल होते हैं, जैसे एक्सरे, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई, एंजियोग्राफी, फ्लोरोस्कोपी, पोसीट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी आदि। थैरापेटिक रेडियोलॉजी में रेडियो तरंगों द्वारा उपचार किया जाता है।
वर्क प्रोफाइल
रेडियोलॉजिस्ट भी चिकित्सक ही होते हैं। स्पेशलाइजेशन की वजह से ये रेडियोलॉजी तकनीक के कुशल जानकार बन जाते हैं यानी इन्हें रेडियोलॉजी के सुरक्षित इस्तेमाल की बारीक जानकारी होती है। एक रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर ये शरीर के विभिन्न अंगों का एक्सरे करते हैं। रेडियो इमेज का विश्लेषण और इंटरप्रिटेशन करते हैं। इसके अलावा, इन पर यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होती है कि एक्सरे करते समय मरीज या आसपास के लोगों पर रेडियोएक्टिव किरणों का कोई बुरा असर न हो। यही नहीं, ऐसे प्रोफेशनल्स को रेडियोग्राफिक उपकरणों और मरीजों के रेकॉर्ड्स को मेन्टेन रखने का काम भी करना होता है।
पर्सनल स्किल
कुशल रेडियोलॉजिस्ट बनने के लिए मेहनती, धैर्यवान, मिलनसार और सेवाभावी होना चाहिए। इसके अलावा कम्प्यूटर स्किल, अच्छी कम्युनिकेशन स्किल और टीम भावना होना भी जरूरी है। इस क्षेत्र में शिफ्ट-वाइज भी काम करना पड़ सकता है। इसलिए आपको दिन-रात किसी भी समय काम करने के लिए तैयार रहना होगा। मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है।
जॉब के अवसर
रेडियोलॉजी के जानकारों के लिए हैल्थ सेक्टर में ढेर सारे अवसर हैं। ऐसे प्रोफेशनल्स की मांग सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, क्लीनिक्स, इमेजिंग सेंटर्स, आर्मी के मेडिकल कोर, रिसर्च फील्ड तथा शैक्षणिक संस्थानों में हमेशा रहती है। रेडियोलॉजिस्ट के लिए विदेशों में भी जॉब के बहुत अवसर हैं। अमेरिका, योरप, अफ्रीका तथा खाड़ी के देशों में ऐसे लोगों के लिए रेडियो इमेजिंग तकनीशियन, रेडियोग्राफर, रेडियोलॉजिस्ट, प्रयोगशाला सहायक, क्लीनिक सहायक, एक्सरे तकनीशियन या अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ के तौर पर जॉब के स्कोप हैं। चाहें, तो खुद का डायग्नॉस्टिक सेंटर भी खोल सकते हैं।
कोर्स व क्वॉलिफिकेशन
यह करियर फील्ड लड़कों व लड़कियों दोनों के लिए उपयुक्त है। रेडियोलॉजी या रेडिएशन फिजिक्स में आप पीजी, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। बीएससी या डिप्लोमा कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी विषयों से 12वीं पास होना है। यदि आप बीएससी हैं, तो एमएससी या पीजी डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को शरीर रचना विज्ञान, शरीर विज्ञान, विकिरण भौतिकी, इमेजिंग भौतिकी, रेडियोग्राफी आदि की जानकारी दी जाती है।
सैलरी पैकेज
रेडियोलॉजिस्ट का सैलरी पैकेज सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में काफी अच्छा होता है। शुरूआत में इन्हें 15 हजार से 20 हजार रुपए प्रति माह मिल जाते हैं। अनुभव के बाद सैलरी और आकर्षक हो जाती है।

Thursday, April 5, 2018

आरजीसीबी में पीएचडी

बायोटेक्नोलॉजी के आधुनिक क्षेत्र में शोध करने के बाद कॅरियर की व्यापक संभावनाएं तलाशने के इच्छुक लोग राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं । यहां इस फील्ड से जुड़ी कई स्ट्रीम्स में शोध करने के विकल्प मौजूद हैं। भारत सरकार का यह स्वायत्त संस्थान तिरूवनंतपुरम में है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पीएचडी आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2015 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने वाले लोगों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वालों को ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा। इसके अलावा वेबसाइट पर भी उनके नाम डाले जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आरजीसीबी में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2015 निर्धारित की गई है।
कई हैं स्ट्रीम्स
आरजीसीबी में जिन फील्ड्स में पीएचडी का विकल्प उपलब्ध है, वे फील्ड्स इस प्रकार हैं- प्लांट बायोलॉजी, केमिकल बायोलॉजी, क्रोनिक डिसीज बायोलॉजी, ट्रॉपिकल डिसीज बायोलॉजी, कंप्यूटेशनल बायोलॉजी आदि।
क्या है अनिवार्य योग्यता
आवेदक ने संबंधित विषय में पीजी किया हो और इसमें उसने कम से कम 60 फीसदी अंक (ओजीपीए-6.0) हासिल किए हों। एससी/एसटी आवेदकों के लिए यह 50 फीसदी अंक (ओजीपीए- 5.0) है। पीजी के फाइनल ईयर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लोग भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की अधिकतम उम्र 28 साल हो (एससी/एसटी को छूट)। आवेदक के पास यूजीसी/ सीएसआईआर/डीबीटी आदि की मान्य रिसर्च फैलोशिप होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
चूंकि आवेदकों के लिए पहले ही एक राष्ट्रीय स्तर की फैलोशिप के लिए क्वालिफाई करना अनिवार्य रखा गया है इसलिए चयन प्रक्रिया सिर्फ इंटरव्यू पर आधारित होगी। जिन आवेदकों को इंटरव्यू में बुलाया जाना है, उनके नाम वेबसाइट पर और ईमेल के जरिए 2 दिसंबर को भेज दिए जाएंगे।
कैसे करें आवेदन
आवेदन के लिए द्धह्लह्लश्च://ह्म्द्दष्ड्ढ. ह्म्द्गह्य.द्बठ्ठ पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करें। इसे भरें और फॉर्म में बताए गए दस्तावेजों की प्रतियों व एप्लीकेशन फीस के डीडी के साथ इस पते पर भेजें-
Director, Rajiv Gandhi Centre for Biotechnology, Thycaud P.O., Thiruvananthapuram 695014, Kerala
फॉर्म के साथ डीडी
एप्लीकेशन फीस के रूप में फॉर्म के साथ 500 रुपए का डीडी भेजें। डीडी The Director, Rajiv Gandhi Centre for Bio technology,Thiruvananthapuram- 695014, Kerala के पक्ष में बनवाना है।

Tuesday, April 3, 2018

आर्ट रेस्टोरेंट में बनाएं कॅरियर

दुनियाभर में किसी भी देश की विरासत संपन्नता इतनी नहीं है जितनी भारत की है। हमारे देश की विरासत को देखने दुनियाभर से लोग आते है और यहां के ऐतिहासिक स्थलों की प्रशंसा करते नही थकते है। 

वहीं विरासत की सार-संभाल करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन आप भी इनकी देखरेख में अपना योगदान देकर आर्ट रेस्टोरेशन में अपना क्रियर बना सकते है।

 आर्ट रेस्टोरेशन प्रोफेशनल पेंटिंग का ही एक अलग रूप है, जिसमें पुरानी हवेलियों या किलों की खराब हो चुकी आर्ट को फिर से नया बनाया जाता है। प्राचीन कलाकृतियां, मूर्तियां, पेंटिंग्स आदि किसी भी देश की अमूल्य धरोहर समझी जाती है। कलाकृतियों के संरक्षण और रख-रखाव का काम आर्ट रेस्टोरेंट द्वारा किया जाता है। 

शैक्षिक योग्यता: 
आर्ट रेस्टोरर बनने के लिए फाइन आर्ट और रसायन विज्ञान में स्नातक होना अनिवार्य है। इस क्षेत्र में दो साल का मास्टर डिग्री कोर्स कराया जाता है। जिसके तहत पेंटिंग रेस्टोरेशन, मेटल वर्क, टेक्सटाइल, पेपर वर्क और मैन्यूस्क्रिप्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

 कंजर्वेशन में मास्टर डिग्री कोर्स करने के लिए केमिस्ट्री, जियोलॉजी, फिजिक्स, बॉटनी, जूलोजी, कंप्यूटर साइंस, फाइन आर्ट्स, हिस्ट्री, हिस्ट्री ऑफ आर्ट, आर्कियोलॉजी, म्यूजियोलॉजी में से किसी एक विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी आवश्यक है। 

कॅरियर संभानाएं: 
ऐतिहासिक इमारतों को संजोकर रखने में पुरातत्व विभाग के रेस्टोरर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रेस्टोरेशन का काम सिर्फ सरकारी विभागों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसने एक उद्योग का रूप ले लिया है. इस कोर्स को करने के बाद आपको आर्ट गैलरी, म्यूजियम सहित कई जगहों पर काम मिल जाता है। 

शुरू में आपको अनुभव हासिल करने के लिए किसी अच्छे आर्ट रेस्टोरर के साथ काम करना पड़ सकता है। कुछ साल का अनुभव होने के बाद आप अपना प्राइवेट वर्क भी शुरू कर सकते हैं।

प्रमुख संस्थान: 
नेशनल म्यूजियम इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
सिंहगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चरर, पुणे
दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ हैरिटेज रिसर्च एंड मैनेजमेंट, दिल्ली
नेशनल रिसर्च लैबोरेटरी फॉर कंजरवेशन ऑफ कल्चरल प्रॉपर्टी, लखनऊ

Monday, March 26, 2018

एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस में करियर

एविएशन का नाम आते ही आसमान में उड़ने का मन करता है लेकिन यदि आप बनाना चाहते हो हो एविएशन में अपना करियर तो आप कहाँ पर अपनी लाइफ बना सकते हो। एविएशन सेक्टर (Aviation Sector) में हो रहे लगातार विस्तार से रोजगार के अवसरों में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में बहुत से अवसर हैं कई लोग सोचते हैं केवल पायलट या एयर होस्टेस तक ही एविएशन में जॉब सीमित हैं,  लेकिन ऐसा कतई नही है क्योंकि इनके इलावा भी आप एविएशन में अपना करियर बना सकते हो। इसी लाइन में में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर (AME) भी बहुत अच्छा विकल्प है।
एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर की कार्य प्रकृति कैसी है उसका क्या काम होता है: किसी भी जहाज की तकनीकी जिम्मेदारी एएमई के ऊपर होती है। हर उड़ान के पहले एएमई जहाज का पूरी तरह से निरीक्षण करता है और सर्टिफिकेट जारी करता है कि जहाज उड़ान भरने को तैयार है। इस काम के लिए उसके पास पूरी तकनीकी टीम होती है। कोई भी विमान एएमई के फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना उड़ान नहीं भर सकता। गौरतलब है कि एक हवाईजहाज के पीछे करीब 15-20 इंजीनियर काम करते हैं। इसी से इनकी जरूरत का अनुमान लगाया जा सकता है।

कैसे बन सकते हो आप एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर बन सकते हो: जैसे की पायलट बनने के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है वैसे ही एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर बनने के लिए भी लाइसेंस लेना पड़ता है। यह लाइसेंस डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन द्वारा प्रदान किया जाता है। कोई भी संस्थान, जो इससे संबंधित कोर्स कराता है, उसे भारत सरकार के विमानन मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले डीजीसीए से इसके लिए अनुमति लेनी होती है। जो इंस्टिट्यूट इससे मान्यता प्राप्त हैं उनसे भी आप ये लाइसेंस हासिल कर सकते हैं।
एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर बनने के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता की आवश्कयता होनी चाहिए: जो विद्यार्थी इस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स विषयों की पढ़ाई जरूरी है। पीसीएम से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग से संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। कोर्स के दौरान मैकेनिकल इंजीनियरिंग और वैमानिकी की विभिन्न शाखाओं के बारे में जानकारी दी जाती है।
एविएशन सेक्टर में कहाँ मिलेंगे अवसर: ऐसे तकनीकी प्रोफेशनल्स के लिए देश-विदेश में सभी जगह मौके हैं। एयर इंडिया, इंडिगो, इंडियन एयरलाइन्स, जेट एयरवेज, स्पाइस जेट, गो एयर जैसे एयरलाइंस में तो मौके मिलते ही हैं, इसके अलावा देश के तमाम हवाईअड्डों और सरकारी उड्डयन विभागों में भी रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध होते हैं। भारत में ही करीब 450 कंपनियां हैं, जो इस क्षेत्र में रोजगार प्रदान करती हैं। एएमई का शुरुआती वेतन 20-30 हजार हो सकता है, जिसमें अनुभव और विशेष शिक्षा के साथ बढ़ोतरी होती जाती है। इसके साथ-2 आप विदेशी या प्राइवेट कंपनियो जो प्राइवेट एयरक्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराती उनमे भी आप अपना करियर चुन सकते हो
देश में कौन कौनसे मुख्य संस्थान हैं जहाँ पर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर के लिए कोर्स किया जा सकता है: जो संस्थान संबंधित कोर्स कराने का इच्छुक होता है, उसको डीजीसीए से मान्यता लेनी होती है। ऐसे कुछ प्रमुख संस्थान हैं-
  • जेआरएन इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
  • भारत इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोनॉटिक्स, पटना एयरपोर्ट, पटना
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोनॉटिक्स साइंस, कोलकाता
  • एकेडमी ऑफ एविएशन इंजीनियरिंग, बेंगलुरु
  • आंध्र प्रदेश एविएशन एकेडमी, हैदराबाद

Saturday, March 24, 2018

वेबसाइट डिजाइनिंग में करियर

आज लगभग हर क्षेत्र में वेब ड‍िजाइनिंग की आवश्‍यकता होती है। एक वेब डिजाइनर के रूप में आपका काम यह तय करना है कि वेबसाइट का लुक क्‍या होगा, कंटेंट कहां और कैसे रखा जाएगा। इतना ही नहीं वेबसाइट से जुड़े हर पहलुओं का ध्‍यान रखना उनकी प्रोफाइल में आता है। वेबसाइट का डिजाइन यानी वेबपेज का लेआउट, स्‍ट्रक्‍चर और आर्किटेक्‍चर तैयार करना वेब डिजाइनर का काम होता है। एक वेब डिजाइनर विशेष रूप से ग्राफ‍िक डिजाइनिंग और लेआउट पर ध्‍यान केंद्रित करता है।
इस क्षेत्र में करियर की काफी संभावनाएं हैं। किसी कंपनी के लिए वेबसाइट तैयार करने में वेब डिजाइन की तरह ही सारे काम किसी एक व्‍यक्ति द्वारा संभव नहीं होता। इसलिए किसी भी वेबसाइट डेवलपमेंट कंपनी में विभिन्‍न प्रकार के कामों के लिए भी अलग-अलग लोग हो सकते हैं। जिन्‍हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
जो व्‍यक्ति वेबसाइट के कंटेंट को तैयार करता है उसे कंटेंट डिजाइनर या कंटेंट डेवलपर कहते हैं। जो व्यक्ति वेबसाइट के स्ट्रक्चर या लेआउट को निरूपित करता है यानी वेबसाइट के थीम का वर्णन करता है उस डेवलपर को थीम डिजाइनर कहा जा सकता है। जो व्यक्ति वेबसाइट के ग्राफिक्स जैसे मल्‍टीमीडिया का वर्णन करता है, उस डेवलपर को ग्राफिक्स डिजाइनर कहा जाता है। वेबबसाइट की वर्किंग यानि विहेवियर को कंट्रोल करने से संबंधित जितने भी जरूरी काम जिन लोगों द्वारा किया जाता है, उन्हें वेब डेवलपर्स कहते हैं। जो व्यक्ति वेबसाइट के विभिन्न प्रकार के कंटेंट, कमेंट, कॉन्टैक इन्फॉर्मेशन आदि से संबंधित डाटा को वेब सर्वर पर स्थित डाटाबेस में स्टोर करने के लिए एक डाटाबेस डिजाइन करता है, उसे डाटाबेस डिजाइनर या डाटाबेस डेवलपर कहा जाता है।
ये कोर्सेस करें 
12वीं के बाद वेब डिजाइनिंग में करियर बनाया जा सकता है। इसके लिए कई तरह के कोर्सेस उपलब्‍ध है। वेब डिजाइनिंग में शॉर्ट टर्म सर्टिफ‍ि‍केट,‍ डिप्‍लोमा और डिग्री कोर्स संचालित किए जाते हैं। आप डिप्लोमा इन ग्राफिक एंड डिजाइनिंग, डिप्लोमा एंड सर्टिफिकेट कोर्स इन वेब डिजाइन एंड वेब प्रोडक्‍शन, एडवांस्ड सर्टिफिकेशन इन वेब डिजाइन एंड इंट्रैक्टिव मल्टीमीडिया, ग्राफिक एंड वेब डिजाइन शॉर्ट टर्म कोर्सेज, बीएससी इन मल्टीमीडिया, सर्टिफिकेट इन वेबसाइट डिजाइन एंड मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन एडवांस्ड लेवलवेब डिजाइनिंग, वेब डिजाइनिंग एंड वेब प्रोडक्‍शन जैसे कोर्सों में से कोई भी कोर्स कर सकते हैं।
इन कोर्सों के दौरान टेंपलेट डिजाइनिंग, लोगो डिजाइनिंग, 3डी व 2डी एनिमेशन, पोर्टफोलियो डिजाइनिंग, फ्लैशन, बैनर डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेबसाइट मेंटेनेंस, मूवी मेकिंग, एडोब फोटोशॉप, एडोब इलस्ट्रेटर, कोरल ड्रा, एचटीएमएल, जावा स्क्रिप्ट, बेसिक आर्ट एवं प्रिंट डिजाइन आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।
स्किल्‍स
आज हर इंडस्‍ट्री में वेब डिजाइनिंग की आवश्‍यकता है। इस क्षेत्र में कर‍ियर बनाने के लिए आपको क्रिएटिव होना जरूरी है। डिजा‍इनिंग के लिए अच्‍छा आर्टिस्‍ट होना फायदेमंद होता है। इसलिए कला की बारीकी को सीखकर आप इस क्षेत्र में अच्‍छा करियर बना सकते हैं।

Friday, March 23, 2018

फैशन इंडस्ट्री में करियर

फैशन डिज़ाइनिंग को आम तौर पर कॅरियर का एक आप्शन भर माना जाता है. जबकि ऐसा नहीं है, दरअसल यह एक ऐसी कला है जो ड्रेस और एक्सेसरीज़ की मदद से किसी इनसान की लाइफ स्टाइल को सामने लाती है. क्या है फैशन डिजाइनिंग? मॉडर्न फैशन के अंतर्गत दो मूल विभाग हैं. पहला वर्ग है वस्त्रों को डिज़ाइन करना और दूसरा रेडी-टू-वियर अर्थात तैयार पोशाकें. इन दोनो वर्गों मे फैशन डिज़ाइनिंग का इस्तेमाल प्रथम वर्ग मे किया जाता है. वर्तमान समय मे फैशन शो इसी के बूते चल रहे हैं. इन शो के ज़रिए ही फैशन डिज़ाइनर्स की सृजनात्मकता और रचनात्मकता का पता चलता है. अहमियत रंग और बुनावट की यदि किसी को टेक्सटाइल, पैटर्न, कलर कोडिंग, टेक्सचर आदि का अच्छा ज्ञान हो तो फैशन डिज़ाइनिंग को कॅरियर के रूप मे अपनाने मे उसे बिल्कुल हिचकना नहीं चाहिए. उसकी सफलता को कोई गुंजाइश नहीं रह जाती और उसका नाम फैशन इंडस्ट्री मे तहलका मचा सकता है. खासकर भारत जैसे देश में जहाँ के फैशन मे पश्चिमी सभ्यता का भी संगम है, और इसी मिलन ने फैशन इंडस्ट्री को एक नयी दिशा और पहचान दी है. फॅशन डिज़ाइनिंग मे रंगों के संयोजन और कपड़े के आधार पर उसकी बुनाई का बड़ा महत्व है. एक तरह से ये ही फैशन डिज़ाइनिंग का सार है. इन की बिनाह पर ही लुक्स संभव हो सकते हैं. इसके बाद व्यावसायिक कुशलता, कट, डिज़ाइन, सहायक सामग्री मिलकर ही पोशाक का मूल स्वरूप तय कर सकते हैं. मौसम के साथ बदलता है फैशन का भी मिजाज यह भी ज़रूरी है की इसे पूरी विधि के साथ संपूर्ण किया जाए. प्लान तैयार करके, ब्लू प्रिंट्स ड्रॉ करने के बाद ही फाइनल आउटकम प्राप्त होगा. डिज़ाइन की सफलता स्वाभाविक रूप से उसकी फिनिशिंग फैशन डिज़ाइनिंग का सबसे महत्वपूर्ण पहलू ये है कि फैशन किसी ना किसी थीम पर निर्भर करता है. जैसे: मौसम, लोगों की पसंद विशेष आदि. अगर आपने गौर किया हो तो फैशन प्रमुखत: मौसम के अनुसार होता है. उदाहरण के लिए सर्दी के मौसम मे आपको उसी के अनुरूप रंग और फैब्रिक देखने को मिलेगा. इसके साथ ही ऊनी कपड़े, पोलो नेक, नीले और ब्राउन देखने को मिलेंगे. इसके विपरीत गर्मियों में आपको कैज़ुअल, कॉटन और सफ़ेद रंग मिलेंगे. चौकन्ना बनिए, क्या है इन और क्या है आउट! फैशन कभी भी स्थाई नही होता है. समय के साथ इसमे परिवर्तन होते रहते हैं. वर्तमान ने स्पेगेटी का फैशन गया और हॉल्टर नेक्स चल रहे हैं. स्कर्ट चलन में हैं और पैंटसूट्स का दौर जा चुका है. इसीलिए परिवर्तन की गति को देखते हुए, इस फील्ड मे आने वाले हर इंसान को चौकन्ना रहना होगा. और इस बात के लिए कि क्या पहना जाना चाहिए और क्या नही? फैशन का प्रमुख केंद्र सेलिब्रिटीज़, सोशलाइट्स, मॉडल्स आदि रहे हैं. ग्लैमर है तो चुनौती भी कम नहीं... कुल मिलकर फैशन डिज़ाइनिंग बहुत ही चुनौती भरा और ग्लैमर से भरपूर भरा व्यवसाय है, जिसमे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होते हैं. जैसे: आईएमजी फैशन वीक, लक्मे फैशन वीक आदि. बहुत से फैशन डिज़ाइनिंग इन्स्टिट्यूट जैसे: नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ डिज़ाइन, अहमदाबाद, नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी, सोफिया पॉलिटेक्निक आदि.