एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ 2 साल की अवधि का पीजी लेवल का कोर्स है, जो की पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्वपूर्ण उपयोग के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे को शामिल करता है। इस कोर्स के दौरान छात्रों को पर्यावरण कानून से संबंधित विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है जैसे कि जल कानून, व्यवसाय और व्यापार, प्रदूषण के विभिन्न रूप, भूमि के मुद्दों, पर्यावरण न्याय आदि। चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर एनवायरमेंटल लॉ में एलएलएम करने के लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसके लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और उनकी सैलरी क्या होगी। भारत में एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ कोर्स करने के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और उनकी फीस क्या है।
कोर्स का नाम- एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ • कोर्स का प्रकार- पोस्ट ग्रेजुएशन • कोर्स की अवधि- 2 साल • पात्रता- ग्रेजुएशन+एलएलबी, बीएएलएलबी • एडमिशन प्रोसेस- एंट्रेंस एग्जाम • कोर्स फीस- 23,000 से 1.66 लाख तक • अवरेज सैलरी- 2 से 5 लाख तक • जॉब प्रोफाइल- कानूनी सलाहकार, अधिवक्ता, कानूनी परामर्शदाता, लीगल एसोसिएट, लीगल असिस्टेंट मैनेजर, लॉ ऑफिसर आदि। • जॉब फील्ड- सरकारी संगठन, कानून फर्म, न्यायालय, पर्यावरण एजेंसियां आदि। एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ: पात्रता उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन+ एलएलबी या बीएएलएलबी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के एलएलबी डिग्री में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक होने चाहिए। उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों में सीट सुरक्षित करने के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा जैसे क्लैट-पीजी/एआईएलईटी/डीयू एलएलएम/एमएचसीईटी कानून/एलएसएटी में किसी एक को भी उत्तीर्ण करना चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को अनिवार्य प्रक्रिया के रूप में पाठ्यक्रम कार्यक्रम में 5% छूट प्रदान की जाती है। एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ: प्रवेश प्रक्रिया किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होती है। एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद पर्सनल इंट्रव्यू होता है और यदि उम्मीदवार उसमें अच्छा स्कोर करते हैं, तो उन्हें स्कोलरशिप भी मिल सकती है। एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ के लिए भारत के टॉप कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली एडमिशन प्रोसेस निम्नलिखित है चरण 1: रजिस्ट्रेशन उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं। ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है। मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन पत्र सबमिट करें। क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें। चरण 2: एंट्रेंस एग्जाम यदि उम्मीदवार एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ में एडमिशन लेने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रखते हैं, तो उनके लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रेक करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसमें की एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है जैसे कि एग्जाम कब और कहां होगा, आदि। बता दें कि एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ के लिए एडमिशन प्रोसेस क्लैट-पीजी/एआईएलईटी/डीयू एलएलएम/एमएचसीईटी कानून/एलएसएटी आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे इंट्रव्यू के आधार पर किया जाता है।
चरण 3: एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट एंट्रेंस एग्जाम हो जाने के कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसके लिए, छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल की जांच करके खुद को अपडेट रखना चाहिए। चरण 4: इंट्रव्यू एंड एनरोलमेंट एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंट्रव्यू में उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा - या तो ऑनलाइन (स्काइप, गूगल मीट, ज़ूम) या ऑफ़लाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाकर। इस दौरान, अन्य सभी एलिजिबिली क्राइटेरिया को क्रॉस चेक किया जाता है और यदि छात्र इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें एनवायरमेंटल लॉ में एलएलएम का अध्ययन करने के लिए एडमिशन दिया जाता है। एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ: सिलेबस मॉड्यूल I प्रकृति और पर्यावरण कानून का दायरा मॉड्यूल II अंतर्राष्ट्रीय कानून और पर्यावरण संरक्षण मॉड्यूल III भारत में पर्यावरण कानून का इतिहास और विकास मॉड्यूल IV भारतीय संविधान के तहत पर्यावरण की सुरक्षा मॉड्यूल V पर्यावरण संरक्षण और सामान्य नागरिक और आपराधिक कानून मॉड्यूल VI भारत में जल, वायु और पर्यावरण का संरक्षण मॉड्यूल VII वन, वन्य जीवन और जैव विविधता का संरक्षण मॉड्यूल VIII पर्यावरण कानून में उभरते मुद्दे एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ: टॉप कॉलेज और उनकी फीस तमिलनाडु डॉ अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु- फीस 23,400 हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर- फीस 77,000 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और न्यायिक अकादमी, असम- फीस 1,54,500 टेरी यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली- फीस 1,66,000 एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ: जॉब प्रोफाइल और सैलरी एनजीटी लॉ क्लर्क- सैलरी 3.60 लाख लीगल एडवाइजर- सैलरी 1.80 से 4 लाख तक लीगल काउंसिल- सैलरी 4 लाख असोसिएट (लीगल)- सैलरी 4 से 5 लाख तक एनवायरमेंट एडवोकेट- सैलरी 1.80 से 4 लाख तक यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
Saturday, March 11, 2023
एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ में कैसे बनाएं करियर
Thursday, March 2, 2023
बीएससी इन मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी
बैचलर ऑफ साइंस को शॉर्ट में बीएससी भी कहा जाता है। ये एक अंडरग्रेजुएट डिग्री है जिसमें कई तरह के मेडिकल और पैरामेडिक कोर्स करवाए जाते है। उन्हीं में एक कोर्स है मेडिकल रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी। बीएससी इन मेडिकल रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी 3 साल की अवधि का एक प्रोग्राम है। इस कोर्स को सेमेस्टर सिस्टम के तहत 6 सेमेस्टर में बांटा गया है। जिसमें एमआरआई,सीटी स्कैन, एक्स-रे और अन्य प्रकार के मेडिकल डायग्नोसिस की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा इस विषय में छात्रों को फिजियोलॉजी, पैथलॉजी, कंप्यूटर साइंस और एटनॉमी के आदि के बारे में भी पढ़ाया जाता है। कोर्स पूरा कर छात्र सरकारी और प्राइवेट अस्पताओं के अलावा पैथ लैब आदि में भी नौकरी कर सकते है और साल का 2 से 7 लाख आराम से कमा सकते हैं।
मेडिकल रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ साइंस करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ कोर्स की योग्यता के बारे में जानना आवश्यक है ताकि वह कोर्स के लिए आवेदन कर सकें। बीएससी इन मेडिकल रेडियोलॉजी एंज इमेजिंग टेक्नोलॉजी कोर्स की योग्यता कुछ इस प्रकार है। - मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम में पास छात्र, जिसने कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो। - साइंस स्ट्रीम में छात्र का मुख्य विषयों के तौर पर फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी पढ़ा हुआ हो। - बीएससी में प्रवेश के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 17 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। - कोर्स में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को संस्थान, राज्य या नेशनल लेवल पर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीएससी इन मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी : प्रवेश परीक्षा 1. एम्स रेडियोग्राफी एंट्रेंस एग्जाम 2. जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम 3. इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस एंट्रेंस एग्जाम 4. डीयूईटी बीएससी इन मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी : भारत के कॉलेज एम्स - 2,500 रुपये पारुल विश्वविद्यालय - 65,000 रुपये क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज - 23,280 रुपये एमएएमसी आईएनआर - 5,000 रुपये जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय - 1,45,000 रुपये यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज - 5,670 रुपये अन्नामलाई विश्वविद्यालय - 64,410 रुपये एएफएमसी आईएनआर - 1,660 रुपये डीआर बीआर अंबेडकर मेडिकल कॉलेज - 3,040 रुपये बनारस हिंदू विश्वविद्यालय - 30,000 रुपये राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान - 22,550 रुपये किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी - 73,000 रुपये जेएनयू - 53,350 रुपये एसआरएमसीआरसी चेन्नई - 1,25,000 रुपये सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज - 5,00,000 रुपये केपीसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल - 1,50,000 रुपये राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान - 6,250 रुपये मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी - 1,10,000 रुपये इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज - 13,000 रुपये अमृता विश्वविद्यालय - 1,21,700 रुपये बीजे मेडिकल कॉलेज, पुणे - 85,500 रुपये
Sunday, February 26, 2023
डांस टीचर कैसे बने
पहले कभी लोग डांस को सिर्फ रुचि या फिर बतौर शौक ही किया करते थे। प्रोफेशन के तौर पर डांस को शायद ही कोई लेता था। लेकिन वक्त बदलने के साथ ही लोगों विचार भी बदले हैं। सत्तर के दशक में डांस को कॅरियर के रूप में सम्मान के साथ नहीं देखा जाता था। साथ ही इस कला से पैसा कैसे कमाया जाए, इसके कोई खास विकल्प नही थे।
लेकिन आज के समय मे डांस के फील्ड में कैरियर के बेहतरीन अवसर हैं। आज के जमाने मे डांस में टीचिंग से लेकर फिल्मो तक मे स्वर्णिम कैरियर के अवसर हैं। इस वजह से भारी संख्या में लोग डांस के फील्ड में कैरियर बनाना चाहते हैं। इस वजह से Dance Teacher की डिमांड भी बढ़ी है।
डांस टीचर बनने के लिए उम्मीदवार को डांस से जुड़े कोर्स करने होते हैं। इसके बाद ही आप डांस टीचर बन सकते हैं।
अगर आप डांस इंस्टीट्यूट या डांस कॉलेज में डांस टीचर बनना चाहते हैं तो आपके पास डांस में बैचलर डिग्री या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। कुछ इंस्टीट्यूट ऐसे भी Dance Teacher हायर कर लेते हैं, जिनके पास 6 महीने से 1 साल के मात्र डिप्लोमा कोर्स ही होते हैं, लेकिन उंनको डांस बहुत ही बेहतरीन आता है।
उनके टैलेंट की वजह से डिप्लोमा कोर्स के जरिए ही dance teaching के फील्ड में जॉब मिल जाती है, क्योंकि इस फील्ड में डिग्री या डिप्लोमा का विशेष महत्व नही होता है, बस आपको डांस अच्छा आता हो।
अगर आप किसी भी डिग्री कॉलेज या यूनिवर्सिटी में डांस टीचर या प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको डांस में मास्टर डिग्री हासिल करनी होगी। इसके बाद आपको यूजीसी नेट क्वालीफाई करना होगा। फिर आप डांस प्रोफेसर के तौर पर किसी भी यूनिवर्सिटी या डिग्री कॉलेज में डांस टीचर के तौर पर कैरियर बना सकते हैं।
अगर आप विभिन्न स्कूलों में डांस टीचर के तौर पर जॉब करना चाहते हैं तो आपके पास अगर डांस में डिप्लोमा या बैचलर डिग्री है तो भी आसानी से जॉब मिल सकती है।
देखिए डांस ये परफार्मिंग आर्ट्स का फील्ड है तो आपके अंदर बेहतर परफार्मेंस देने की कला और स्किल होनी चाहिए। तभी आप इस फील्ड में ऊंचाइयों तक जा सकते हैं।
डांस टीचर बनने के लिए स्टूडेंट्स को किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए। इसके बाद डिप्लोमा इन डांस, बीए इन डांस और एमए इन डांस या इससे जुड़े अन्य कोर्स किये जा सकते हैं। चलिये आपको बताते हैं कि डांस टीचर बनने के लिए आप कौन- कौन से कोर्स कर सकते हैं।
डिप्लोमा इन डांस
डिप्लोमा इन परफार्मिंग आर्ट्स
बीए इन डांस
बीए इन परफार्मिंग आर्ट्स (डांस)
एमए इन डांस
एमए इन परफार्मिंग आर्ट्स
बीपीए
एमपीए
आज के समय मे डांस टीचर के तौर पर कैरियर के अवसरों की कमी नहीं है। इसका कारण यही है कि डांस में लोगों की रुचि बढ़ी है और इसमे कैरियर के अवसर भी बढ़े हैं। इस वजह से डांस इंस्टीट्यूट की संख्या में तेजी से ग्रोथ हो रही है। इस कारण डांस टीचर की डिमांड भी बढ़ रही है।
लगभग हर शहर में आपको डांस ट्रेनिंग के इंस्टीट्यूट मिल जाएंगे, जंहा पर आप डांस टीचर के तौर पर जॉब कर सकते हैं। इसके अलावा आज के समय मे जितने भी इंग्लिश मीडियम के स्कूल चल रहे हैं, इन सभी मे डांस टीचर की नियुक्ति की जाती है। यंहा पर भी आपके लिए कैरियर के अच्छे अवसर हैं।
आज के समय मे कुछ एडवांस और हाई लेवल के डांस स्कूल भी मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में चल रहे हैं, जंहा पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कैरियर बनाने वाले स्टूडेंट्स ट्रेनिंग लेते हैं तो आप इन डांस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में भी Dance Teacher के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत कर सकते हैं।
अगर आपका सपना किसी डिग्री कॉलेज या यूनिवर्सिटी में डांस प्रोफेसर बनने की है तो आज के समय मे अनेक ऐसे डिग्री कॉलेज और यूनिवर्सिटीज हैं, जंहा पर डांस ने डिप्लोमा, बैचलर, मास्टर कोर्स संचालित किए जाते हैं तो इनमें भी आप डांस में नेट और पीएचडी करके प्रोफेसर बन सकते हैं।
वर्तमान समय मे डांस में कैरियर के अवसरों की कमी नही है। बस आपको अच्छा डांस आता हो। अगर आप डांस टीचर के तौर पर जॉब नहीं भी करना चाहते हैं तो आप खुद का भी डांस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोल सकते हैं।
एक तो आप डांस के फील्ड में टीचर बन सकते हैं। इसके अलावा भी इस फील्ड में काफी ज्यादा कैरियर के अवसर होते हैं। जोकीं निम्न हैं।
1: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर
2: फिल्म इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसर
3: डांस रियलिटी शो
4: फिटनेस और योग सेंटर्स में डांसर
5: डांस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोल सकते हैं।
6: डांस थेरेपिस्ट
7: डांस फोटोग्राफर
8: स्टेज परफॉर्मर
9: डांस टीचर
10: म्यूजिक एलबम में डांसर
Dance टीचर की सैलरी:
डांस टीचर की सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि वे किस तरह के इंस्टीट्यूट में डांस टीचर हैं। अगर आप बहुत ही हाई फाई डांस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में डांस टीचर हैं तो आप 40 से 50 हजार प्रतिमाह या इससे भी ज्यादा सैलरी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप एडुकेशनल इंस्टीट्यूट में डांस टीचर हैं तो आपको 10 से 20 हजार के बीच मे सैलरी मिल सकती हैं। यदि आप किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटीज में प्रोफेसर हैं तो यूजीसी के नियमानुसार सैलरी मिलती है जोकीं 45 हजार के ऊपर ही होती है।
अगर आप फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर के तौर पर कार्य करते हैं तो यंहा पर आप लाखों और करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। फिल्मो में प्रोजेक्ट के हिसाब से पेमेंट मिलता है, न कि प्रतिमाह सैलरी।
Performing Arts college in India
श्यामक डावर सालसा डांस कंपनी मुंबई।
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, बनारस
पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला
आंध्र यूनिवर्सिटी
गंधर्व महाविद्यालय नई दिल्ली
यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
कत्थक केंद्र दिल्ली
इंडियन एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स, दिल्ली
सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी
इंस्टिट्यूट ऑफ विजुअल एंड पेरफॉर्मिमग आर्ट्स अलीगढ़
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी
MS यूनिवर्सिटी बड़ोदरा
मुम्बई यूनिवर्सिटी
बैंगलोर यूनिवर्सिटी
वनस्थली विद्यापीठ
मणिपुर यूनिवर्सिटी
दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर
मद्रास यूनिवर्सिटी
असम यूनिवर्सिटी
हैदराबाद यूनिवर्सिटी
Dance Course कंहा से करना चाहिए?
अगर आप किसी डांस इंस्टीट्यूट या फिर एजुकेशनल स्कूल में डांस टीचर बनना चाहते हैं तो आप किसी भी अच्छे प्राइवेट या गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट से डांस में डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।
अगर आप गवर्नमेंट या प्राइवेट डिग्री कॉलेज में डांस प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आप किसी डिग्री कॉलेज या यूनिवर्सिटी से बीए इन डांस या बीए इन परफार्मिंग आर्ट्स के बाद एमए इन डांस या एमए इन परफार्मिंग आर्ट्स कोर्स करें।
Dance Course fees
इस कोर्स की फीस 10 हजार से लेकर 5 लाख तक हो सकती है। अगर आप गवर्नमेंट कॉलेज से डांस में डिग्री या डिप्लोमा करते हैं तो इनकी फीस 10 हजार से 30 हजार तक पूरे कोर्स की फीस हो सकती है।
अगर आप किसी नामी प्राइवेट कॉलेज से डांस कोर्स करते हैं तो वंहा पर फ़ीस 50 हजार से शुरू होकर लाखों रुपए होती है।
उम्मीद है कि Dance Teacher Kaise Bane ये आर्टिकल आपको पसन्द आया होगा, क्योंकि यंहा पर मैंने Dance Teaching Career से संबंधित सारी जानकारी दी है, जोकीं आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी।
Thursday, February 23, 2023
12वीं के बाद 4 साल का कोर्स
यह एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें छात्रों को संवेदनशील होने से लेकर वैज्ञानिक नजरिया तक अपनाना पड़ता है, क्योंकि इसमें उन्हें मरीजों के दुःख को समझ कर उसके हिसाब से उपचार करने की जरूरत होती है। अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, टीम वर्क, मेहनती, रिस्क उठाने और दबाव को झेलने जैसे गुण इस प्रोफेशन के लिए बहुत जरूरी हैं। अधिकांश काम मेडिकल उपकरणों के सहारे होता है, इसके लिए उनका ज्ञान बहुत जरूरी है।
आवश्यक स्किल्स
कौन-कौन से कोर्स
बीएससी इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी (ऑनर्स)
बीएससी इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी
बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी
डिप्लोमा इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी
एमएससी इन फिजिकल एंड ऑक्यूपेशनल थेरेपी
देश में प्रमुख संस्थान
नेशनल इंस्टीटय़ूट फॉर द ऑर्थोपेडिकली हैंडिकैप्ड, कोलकाता
पं. दीनदयाल इंस्टीटय़ूट फॉर फिजिकली हैंडिकैप्ड, नई दिल्ली
ऑल इंडिया इंस्टीटय़ूट ऑफ फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, मुंबई
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर
केएमसीएच कॉलेज ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी, कोयम्बटूर
ऑक्यूपेशनल थेरेपी टेक्निशियन, कंसल्टेंट, ऑक्यूपेशनल थेरेपी नर्स, रिहैबिलिटेशन थेरेपी असिस्टेंट, स्पीच एंड लैंग्वेज थेरेपिस्ट, स्कूल टीचर, लैब टेक्निशियन और मेडिकल रिकॉर्ड आदि पदों पर काम मिलता है।
अगर आप लोगों की मदद करने में दिलचस्पी रखते हैं तो यह फील्ड आपके लिए है। मौजूदा समय में लोग मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक समस्याओं का सामना करते हैं। ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट ऐसे विकारों को दूर करने के लिए काम है। इस फील्ड में फ्रीलांसर के तौर पर भी काम किया जा सकता है या फिर किसी संस्थान में आप जॉब पा सकते हैं।
विदेशों में भी इस क्षेत्र में कैरियर के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। अमरीका में ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट की औसत सालाना सैलरी 70 हजार डॉलर यानी करीब 50 लाख रुपए के आसपास होती है। भारत में शुरुआत में वेतन अपेक्षाकृत कम होता है, लेकिन कुछ साल बाद अनुभव मिलने पर काफी आकषर्क वेतन मिलता है।
Friday, February 17, 2023
डीएफए) में डिप्लोमा
डीएफए कोर्स पूरा करने के बाद, छात्रों को बुक-कीपिंग क्लर्क, बिलिंग क्लर्क, टैक्स अकाउंटेंट, फाइनेंशियल एडवाइजर्स, फाइनेंशियल असिस्टेंट एंड अकाउंटेंट, बिजनेस कंसल्टेंट, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट, फाइनेंस मैनेजर जैसी जॉब प्रॉफाइल के लिए काम कर सकते हैं।
इस कोर्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवार हायर स्टडिज डिग्री कोर्स जैसे बीकॉम, बीबीए आदि में जा सकते हैं। साथ ही सर्टिफिकेशन कोर्स जैसे एसीसीए, सीपीए आदि भी कर सकते हैं।
फाइनेंसियल एकाउंटिंग में डिप्लोमा करने के बाद नौकरी के क्षेत्र • ई-कॉमर्स वेबसाइट्स • कमर्शियल रिसर्च सेंटर • स्टॉक एक्सचेंजिस • बिजनेस इंवेस्टमेंट कंसल्टेंट • शैक्षणिक संस्थान • बैंकिंग सेक्टर • वित्तीय एजेंसियां • ऑडिट ऑफिस
फाइनेंसियल एकाउंटिंग डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज • आपकी बारहवीं की परीक्षा की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट • जन्म तिथि का प्रमाण • स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट • ट्रांसफर सर्टिफिकेट • अधिवास प्रमाण पत्र /आवासीय प्रमाण पत्र • अस्थायी प्रमाण - पत्र • चरित्र प्रमाण पत्र • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र • विकलांगता का प्रमाण (यदि कोई हो) • माइग्रेशन सर्टिफिकेट नोट:- फाइनेंसियल एकाउंटिंग डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए प्रत्येक कॉलेज आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची जारी करता है। सुनिश्चित करें की आवेदन करते समय आपके पास इस सूची के सभी दस्तावेज हों। उपरोक्त सभी दस्तावोजों की सत्यापित फोटोकॉपी लेना याद रखें। नकद या डिमांड ड्राफ्ट में फीस का भुगतान करने के लिए राशि अपने साथ ले जाना न भूलें।
फाइनेंसियल एकाउंटिंग में डिप्लोमा: कोर्स की मुख्य विशेषताएं • डीएफए कोर्स का पूरा नाम- डिप्लोमा इन फाइनेंसियल एकाउंटिंग • कोर्स का स्तर- डिप्लोमा • कोर्स की अवधि- 1 वर्ष • पात्रता- 12वीं कक्षा पास • एडमिशन- एंट्रेंस टेस्ट और मेरिट आधारित फाइनेंसियल एकाउंटिंग में डिप्लोमा: कोर्स फाइनेंसियल एकाउंटिंग में डिप्लोमा के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों द्वारा निर्धारित विषय निम्नलिखित है। • कम्युनिकेटिव इंग्लिश एंड कंप्यूटर फंडामेंटल्स • फाइनेंसियल एकाउंटिंग - I • फाइनेंसियल एकाउंटिंग - II • प्रैक्टिकल - I • प्रैक्टिकल - II • प्रैक्टिकल - III
फाइनेंसियल एकाउंटिंग में डिप्लोमा कोर्स करने के लिए एडमिशन प्रोसेस डिप्लोमा इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस कोर्स की एडमिशन प्रोसेस मुख्य रूप से 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होती है। इस कोर्स में प्रवेश से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नीचे चर्चा की गई है। • आमतौर पर इस कोर्स के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं होती है। हालांकि, विभिन्न कॉलेज अपनी प्रवेश स्तर की परीक्षाएं आयोजित कर सकते हैं। • इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, ऑनलाइन कॉलेज की वेबसाइट से या ऑफलाइन कॉलेज जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। • आवेदन फॉर्म भरने के तुरंत मेरिट सूची की घोषणा की जाती है। • कुछ कॉलेज छात्रों को प्रवेश देने के लिए उनकी सामान्य योग्यता का परीक्षण करते हैं। • सामान्य योग्यता परीक्षा में एक समूह चर्चा और कॉलेज के अधिकारियों के साथ एक इंट्रव्यू किया जाता है। • एंट्रेंस टेस्ट देने वाले उम्मीदवार को, कटऑफ पास करने के इंट्रव्यू के लिए बुलाया जाएगा। • उम्मीदवार चयनित होने के बाद अपनी कॉलेज फीस सबमिट कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकता है।
Tuesday, February 14, 2023
ICWA कोर्स क्या है
आईसीडब्ल्यूए (ICWA) कोर्स क्या है
(आईसीडब्ल्यूए (ICWA) कोर्स क्या है) ICWA कोर्स, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा पेश किया जाने वाला न्यूनतम तीन साल का कोर्स है, जिसमें तीन चरण शामिल हैं, जैसे कि फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल। पाठ्यक्रम उन छात्रों द्वारा चलाया जाता है जो लागत प्रबंधन लेखाकार बनने का लक्ष्य रखते हैं। संस्थान अपने उम्मीदवारों में पेशेवर योग्यता विकसित करने में मदद करता है और उन्हें दुनिया भर में लागत प्रबंधन लेखाकार के रूप में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक शिक्षा प्रदान करता है।(आईसीडब्ल्यूए (ICWA) कोर्स क्या है)
आईसीडब्ल्यूए (ICWA) के बारे में :- आईसीडब्ल्यूए पाठ्यक्रम के सभी तीन चरण उम्मीदवारों को गहन ज्ञान सुनिश्चित करते हैं जो बदले में उन्हें उपलब्ध संसाधनों में व्यवसाय का प्रबंधन करने में मदद करता है। एक लागत प्रबंधन लेखाकार संगठन के सभी वर्गों से वित्तीय रिकॉर्ड एकत्र करने और उनका विश्लेषण करने के लिए जिम्मेदार होता है।
आईसीडब्ल्यूए के लाभ:- एक लागत प्रबंधन लेखाकार संगठन के सभी वर्गों से वित्तीय रिकॉर्ड एकत्र करने और उनका विश्लेषण करने के लिए जिम्मेदार होता है। पाठ्यक्रम को या तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑनलाइन माध्यम से या पत्राचार के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस कोर्स के पूरा होने के बाद, उम्मीदवार न केवल नौकरी के लिए आवश्यक शिक्षा और योग्यता प्राप्त करते हैं बल्कि वित्तीय उद्योग में विभिन्न अवसरों से भी सम्मानित होते हैं। यदि किसी उम्मीदवार की संगठन के कई विभागों के खातों के प्रबंधन में अच्छी रुचि है, तो यह पाठ्यक्रम उम्मीदवारों के लिए एकदम सही है।
आईसीडब्ल्यूए पात्रता:- पात्रता मानदंड को किसी विशेष पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए प्राधिकरण द्वारा निर्धारित न्यूनतम पूर्वापेक्षाओं के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यदि उम्मीदवार बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं तो उन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा ICWAI परीक्षा को पास करना होगा। सभी चरणों के लिए पात्रता मानदंड एक दूसरे से अलग हैं। चरण के अनुसार पात्रता मानदंड नीचे चर्चा की गई है:
- आईसीडब्ल्यूए फाउंडेशन कोर्स को आगे बढ़ाने के लिए, छात्रों को भारत से किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अपनी 10 वीं कक्षा को सफलतापूर्वक पूरा करना आवश्यक है।
- 10+2 परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी आईसीडब्ल्यूए फाउंडेशन कोर्स के लिए पात्र हैं।
आईसीडब्ल्यूए इंटरमीडिएट पात्रता:-
आईसीडब्ल्यूए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए, छात्रों को भारत से किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सफलतापूर्वक अपना 10 + 2 पूरा करना आवश्यक है।
आईसीडब्ल्यूए प्रवेश:- कोर्स में प्रवेश इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाता है। तीनों चरणों के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं हैं। हालांकि, पिछले चरण की योग्यता परीक्षा को अगले चरण के लिए प्रवेश परीक्षा कहा जाता है, और छात्रों को इन योग्यता / प्रवेश परीक्षाओं से प्राप्त अंकों के आधार पर आंका जाता है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा वर्ष में दो बार प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, अर्थात् जून और दिसंबर।
आईसीडब्ल्यूए के बाद करियर के अवसर:- आईसीडब्ल्यूए कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए करियर के विभिन्न अवसर उपलब्ध हैं। भारतीय वित्तीय बाजार दुनिया के सबसे पुराने बाजारों में से एक है और तेजी से विकास दर के साथ इसने दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अच्छे बाजारों में भी कदम रखा है। पूंजी बाजार पहली बार मुंबई के आसपास स्थापित किया गया था जिसमें 250 सुरक्षा दलाल शामिल थे जिन्होंने 19 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में सक्रिय वाणिज्य में भाग लिया था। आईसीडब्ल्यूए पाठ्यक्रम के पूरा होने के बाद उपलब्ध विभिन्न नौकरी पद निम्नलिखित हैं:
वित्तीय विश्लेषक:- वित्तीय विश्लेषक एक पेशेवर है जो मानक लागत स्थापित करके संचालन की लागत निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है; परिचालन डेटा एकत्र करना। एक वित्तीय विश्लेषक योजनाओं और पूर्वानुमानों के साथ वास्तविक परिणामों की तुलना और मूल्यांकन करके वित्तीय स्थिति की पहचान करने के लिए भी जिम्मेदार होता है। वह रणनीतियों और प्रक्रियाओं को व्यवस्थित और लागू करके लागत विश्लेषण समाधानों का मार्गदर्शन करता है; रुझान और पूर्वानुमान प्रदान करना; प्रक्रियाओं और तकनीकों की व्याख्या करना; कार्रवाई की सिफारिश करना।
लागत प्रबंधक:- एक लागत प्रबंधक की स्थिति क्रेडिट नीतियों के निरंतर आवेदन सहित संपूर्ण ऋण देने की प्रक्रिया के लिए जवाबदेह होती है। एक लागत प्रबंधक के रूप में, किसी को मौजूदा ग्राहकों के क्रेडिट की समय-समय पर समीक्षा करने की आवश्यकता होती है, और खराब ऋण हानियों के साथ-साथ कंपनी की बिक्री को अनुकूलित करने के उद्देश्य से संभावित ग्राहकों की साख का आकलन भी करना होता है। एक लागत प्रबंधक की भूमिकाएँ और जिम्मेदारियाँ उस संगठन और स्थिति के अनुसार भिन्न होती हैं जिस पर वे काम कर रहे हैं।
अनुसंधान विश्लेषक:- अनुसंधान विश्लेषक वे पेशेवर हैं जो संसाधनों, वस्तुओं और सेवाओं के लिए आर्थिक समस्याओं के मूल्यांकन के साथ-साथ डेटा, अनुसंधान प्रवृत्तियों को एकत्र और विश्लेषण करते हैं। अनुसंधान विश्लेषक विभिन्न क्षेत्रों के भीतर गुणात्मक और मात्रात्मक आर्थिक विश्लेषण दोनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार हैं। उदाहरण के लिए, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और पर्यावरण। कुछ शोध विश्लेषकों को रोजगार के स्तर, व्यापार चक्र, विनिमय दरों, करों, मुद्रास्फीति, या ब्याज दरों की जांच के साथ-साथ उत्पादों, स्वास्थ्य देखभाल या ऊर्जा की लागत का अध्ययन करने की भी आवश्यकता होती है।
आईसीडब्ल्यूए का वेतन क्या है?:- एक प्रवेश स्तर के सीएमए पेशेवर का औसत वेतन लगभग रु. प्रति वर्ष 4 लाख, जबकि एक मध्यम स्तर के पेशेवर लगभग रु। प्रति वर्ष 6 लाख। एक अनुभवी या वरिष्ठ स्तर का पेशेवर लगभग रुपये का वेतन कमा सकता है। प्रति वर्ष 10 लाख।
Wednesday, February 8, 2023
कंप्यूटर एकाउंटिंग में करियर
पूरी दुनिया में कंप्यूटर के बढ़ते इस्तेमाल के कारण अब हर जगह एकाउंटिंग के सभी कार्य कंप्यूटर सॉफ्टवेयर्स के जरिए ही किए जाते हैं. इसलिए, कंप्यूटर एकाउंटेंसी का कोर्स और करियर 21 वीं सदी में सबसे पसंदीदा कोर्स और करियर ऑप्शन बन गया है. पहले एकाउंट का कार्य अक्सर कॉमर्स बैकग्राउंड वाले लोग किया करते थें लेकिन अब, 12 वीं या ग्रेजुएशन के बाद CIA (सर्टिफाइड इंडस्ट्रियल अकाउंटेंट) प्लस का एडवांस कोर्स करके एकाउंटेंट का करियर शुरू किया जा सकता है. आजकल अधिकतर ऑफिसेस में एकाउंटिंग का कामकाज पहले जैसे बहीखाते और लेजर के द्वारा नहीं होता, बल्कि अब यह एडवांस्ड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से होता है. कंप्यूटर एकाउंटिंग एक IT आधारित कोर्स है. अब आप केवल 10 महीने का कोर्स करके एकाउंटेंसी में मास्टर बन सकते हैं. कंप्यूटर एकाउंटेंसी में बिजनेस एकाउंटिंग, बिजनेस कम्युनिकेशन, एडवांस एकाउंट्स, एडवांस एमएस एक्सेल, टैक्सेज, आइएफआरएस, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और इनकम टैक्स प्लानिंग की प्रैक्टिकल और जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग प्रदान की जाती है.
भारत में कंप्यूटर एकाउंटिंग का ग्रोथ स्कोप
कंप्यूटर एकाउंटिंग आज के दौर का बहुत डिमांडिंग फील्ड है. उदारीकरण के इस दौर में देश में निजी कंपनियों के विस्तार और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आगमन के कारण कंप्यूटर एकाउंटेंसी के एक्सपर्ट्स की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. कंप्यूटर एकाउंटिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें उम्मीदवार का करियर ग्राफ तेजी से बढ़ता है. यूँ तो ज्यादातर कॉमर्स के स्टूडेंट्स ही कंप्यूटर एकाउंटिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, लेकिन दूसरे स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए भी इसके रास्ते खुले हुए हैं तथा वे अपनी रूचि के अनुसार अपनी किस्मत इस फील्ड में आजमा सकते हैं. कंप्यूटर एकाउंटिंग सिस्टम मैनेजमेंट से जुड़े निर्णय लेने के लिए फायनेंशियल डाटा को इकठ्ठा करने, रिकॉर्ड करने, डिज़ाइन की गई प्रक्रियाओं के तहत दिए गए डाटा को क्लासिफाई तथा कंट्रोल करने वाली प्रक्रियाओं का एक संग्रह है.
एकाउंटिंग में कंप्यूटर का यह है महत्त्वपूर्ण योगदान
एकाउंटिंग ट्रांजैक्शन का रिकॉड रखने के लिए पहले बुक्स ऑफ एकाउंट्स जैसे जर्नल,कैशबुक,स्पेशल परपज बुक्स तथा लेजर और अन्य चीजों को मेंटेन करना पड़ता था. लेकिन कंप्यूटर की मदद से ये सारे काम बहुत आसान हो गए हैं. अब ये सारे काम कम्प्यूटराइज्ड एकाउंटिंग के तहत किये जाते हैं.1980 तक भारत में एकाउंटिंग से जुड़े सभी काम मैनुअली ही होते थें लेकिन कंप्यूटर के बढ़ते चलन तथा इसके द्वारा की जाने वाली फ़ास्ट और विश्वसनीय काउंटिंग की वजह से यह एकाउंटिंग की एक सख्त जरुरत वाली चीज बन गया.
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से 12 वीं कक्षा पास उम्मीदवार इस कोर्स को कर सकते हैं.
एकाउंटिंग के सभी उपर्युक्त कार्यों को करने के लिए कम्प्यूटराइज्ड एकाउंटिंग सिस्टम में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है.कंप्यूटर डिजिटल रिसिप्ट्स और इनवायस से डाटा इकट्ठा करते हैं. अपनी विशाल मेमोरी स्पेस के कारण, वे भविष्य में उपयोग करने के लिए एकत्र किए गए डाटा को संग्रहीत करते हैं और अंततः संग्रहीत डाटा को सही और प्रभावी रूप से विभिन्न कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर की मदद से उसे मूल्यवान रिपोर्टों में परिवर्तित करते हैं.
कंप्यूटर एकाउंटिंग से मिलने वाले लाभ
- इसमें कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है.
- कंप्यूटर की मदद से एकाउंटिंग डाटा इंटरप्रिटेशन के बाद सटीक और कुशल परिणाम देता है.
- इसके जरिये बहुत बड़ी मात्रा में एकाउंटिंग के डाटा संग्रहीत किये जा सकते हैं. इससे पिछले 10 वर्षों के डाटा को एकाउंटिंग डाटाबेस में संग्रहीत किया जा सकता है.
- कंप्यूटर एकाउंटिंग सिस्टम गुणवत्तापूर्ण सटीक लेखांकन रिपोर्ट बनाती है.
- यह बहुत बड़ी मात्रा में एकाउंटिंग डाटा की व्याख्या करने में सक्षम है.
- इसके जरिये जर्नल एंट्रीज को लेजर एकाउंट में आसानी से परिवर्तित किया जा सकता है.
- कंप्यूटर की मदद से एकाउंटिंग प्रोसेस का समय काफी कम हो जाता है.
- कंप्यूटर-बेस्ड एकाउंटिंग को अपनाकर कंपनी की जरूरतों और परिवर्तनों के अनुरूप अपडेटेड रहना संभव है.
भारत में कंप्यूटर एकाउंटिंग की आवश्यकता
वस्तुतः कम्यूटर एकाउंटिंग बहुत जटिल प्रक्रिया नहीं है. ऑर्गनाइजेशन के एकाउंटिंग सिस्टम और फायनांस से जुड़े विषयों के सही संचालन के लिए कंप्यूटर एकाउंटिंग की सख्त जरुरत पड़ती है. कंप्यूटर एकाउंटिंग को किसी भी ऑफिस में प्रोमोट करने के लिए निम्नांकित चीजों की आवश्यकता होती है
- एक प्रभावी एकाउंटिंग पॉलिसी किसी भी संगठन के वित्तीय कार्यों और और उसकी नैतिकता को निर्धारित करती है.
- संतोषजनक इंटरनेट कनेक्शन के साथ (या बिना) कंप्यूटर सिस्टम
- एक सुव्यवस्थित एकाउंटिंग डाटाबेस
- अच्छी तरह से ट्रेंड, स्किल्ड और सक्षम एकाउंटेंट जिसके पास कंप्यूटर का पर्याप्त ज्ञान हो.
- एक उपयुक्त एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर जो कंप्यूटर विनिर्देश के साथ-साथ संगठन की जरूरतों के अनुकूल हो.
- एक अच्छी तरह से स्थापित और संगठित एकाउंटिंग स्ट्रक्चर और ऑपरेटिंग स्ट्रेटेजी
- टेक्नीकल गड़बड़ी होने पर वैकल्पिक एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर की व्यवस्था
भारत में कंप्यूटर एकाउंटिंग का लगातार बढ़ता महत्व
कंप्यूटर एकाउंटिंग आज के समय की आवश्यकता है और घरेलू और वैश्विक उद्योगों द्वारा इसे अपनाया जा रहा है. इसकी हाई डिमांड को ध्यान में रखते हुए, निम्नलिखित कारणों से प्रत्येक संगठन इसको पूरा करने की कोशिश करते हैं -
- यह डाटा को बहुत तीव्र गति से संसाधित करता है और बहुत अधिक व्यावसायिक समय बचाता है.
- कंप्यूटर एकाउंटिंग से व्यापार में बड़ी संख्या में लेनदेन करना संभव है.
- कंप्यूटर एकाउंटिंग अपनी सटीकता और गति के कारण बहुत जल्द कोई भी वित्तीय रिपोर्ट प्रदान कर सकता है.
- कंप्यूटर एकाउंटिंग की यह प्रणाली मैनपावर के प्रयास को कम करती है.
- कंप्यूटर एकाउंटिंग में कागजी कार्रवाई कम मात्रा में होती है.
- कंप्यूटर एकाउंटिंग से चोरी और धोखाधड़ी से सुरक्षा की जा सकती है.
- लंबी अवधि के लिए एकाउंटिंग को ऑनलाइन (क्लाउड सुविधा) संग्रहीत किया जा सकता है. यह सिस्टम स्पेस को कम करता है, रैम को गति देता है और प्रदर्शन को बढ़ाता है.
भारत में कंप्यूटर एकाउंटिंग के प्रमुख जॉब प्रोफाइल्स/ करियर ऑप्शन्स
यह लिस्ट निम्नलिखित है:
- चार्टर्ड एकाउंटेंट
- एकाउंटेंट/ सीनियर एकाउंटेंट
- ऑडिटर/ ऑडिट ऑफिसर्स
- एकाउंट्स एग्जीक्यूटिव/ सीनियर एकाउंट्स एग्जीक्यूटिव
- एकाउंट्स असिस्टेंट/ एकाउंटिंग क्लर्क
- कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटेंट
- टैक्स कंसल्टेंट्स
- कैशियर्स
- कमर्शियल असिस्टेंट
- बिजनेस एग्जीक्यूटिव
- एकाउंटिंग मैनेजर/ फाइनेंस मैनेजर/ फाइनेंस ऑफिसर
- फाइनेंशियल एडवाइज़र/ फाइनेंशियल एग्जीक्यूटिव
- डायरेक्टर – फाइनेंस
- स्टॉक ब्रोकर
- एकाउंट्स एंड GST स्पेशलिस्ट
- सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट
- चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर
- कंपनी सेक्रेटरी
कंप्यूटर एकाउंटिंग के ये हैं कुछ ड्राबैक्स
- इससे मानव रोजगार पर प्रभाव पड़ता है. एक कंप्यूटर कई लोगों के रोजगारमुक्त करता है.
- कंप्यूटर को लगाने के लिए अतिरिक्त व्यय करना पड़ता है.
- एकाउंटिंग कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए स्किल्ड होने की मज़बूरी
- यह प्रक्रिया पूरी तरह से सिस्टमबेस्ड है. इसलिए सिस्टम की विफलता पर व्यावसायिक हानि होने की संभावना रहती है.
- गलत तरीके से फीड किये गए डाटा को एडिट करना एक बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है.
कंप्यूटर एकाउंटिंग के लिए मुख्यतः तीन प्रकार के सॉफ्टवेयर होते हैं. स्प्रेडशीट की तरह कंप्यूटर इनबिल्ट सॉफ्टवेयर, मार्केट में उपलब्ध कॉमर्सियल एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर तथा किसी भी ऑर्गनाइजेशन द्वारा अपने वित्तीय गतिविधियों के लिए बनाया गया स्पेशलाइज्ड सॉफ्टवेयर.
-
Diploma in Ayurvedic Nursing कोर्स 3 साल और 6 महीने का डिप्लोमा स्तर का कार्यक्रम है जो आयुर्वेदिक नर्सिंग देखभाल में व्यापक ज्ञान और कौशल प...
-
नई दिल्ली। अगर आप रेडियो या टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ज्यादा सोचिए मत। आपको बता ...
-
Quality Control Analyst (QC Analyst) एक ऐसा प्रोफेशनल होता है जो यह सुनिश्चित करता है कि किसी उत्पाद या सेवा की गुणवत्ता कंपनी के तय मानकों ...