Wednesday, June 6, 2018

फार्मेसी क्षेत्र में बनाएं करियर


  • फार्मेसी एक ऐसा सेक्टर है जहां आपके पास करियर के कई विकल्प हैं। आज भारत क्लीनिकल रिसर्च आउटसोर्सिंग के क्षेत्र में भी ग्लोबल हब बन कर उभर रहा है। यदि आपकी दिलचस्पी चिकित्सा और सेहत से जुड़े क्षेत्र में है तो आप फार्मेसी के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। 

शैक्षणिक योग्यता
विज्ञान विषय के साथ बारहवीं परीक्षा पास करने के बाद दो साल के डी फार्मा कोर्स या चार साल के बी फार्मा कोर्स कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित कई संस्थान/ महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट कोर्स करवाने के अलावा एम. फार्मा कोर्स भी करवाते हैं। बारहवीं के बाद सीधे डिप्लोमा किया जा सकता है। कुछ कॉलेजों में फार्मेसी में फुलटाइम कोर्स संचालित हैं। इसके साथ-साथ पीजी डिप्लोमा इन फार्मास्युटिकल एवं हेल्थ केयर मार्केटिंग, डिप्लोमा इन फार्मा मार्केटिंग, एडवांस डिप्लोमा इन फार्मा मार्केटिंग एवं पीजी डिप्लोमा इन फार्मा मार्केटिंग जैसे कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठयक्रमों की अवधि छह माह से एक वर्ष के बीच है। इन पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम योग्यता बीएससी, बीफार्मा अथवा डीफार्मा निर्धारित की गई है।


कोर्स
डीफॉर्मा और बीफॉर्मा कोर्स में दवा के क्षेत्र से जुड़ी उन सभी बातों की थ्योरेटिकल और प्रायोगिक जानकारी दी जाती है, जिनका प्रयोग आमतौर पर इस उद्योग के लिए जरूरी होता है। इसके साथ फार्माकोलॉजी,इंडिस्टि्रयल केमिस्ट्री, हॉस्पिटल एंड क्लीनिकल फार्मेसी, फॉर्मास्यूटिकल, हेल्थ एजुकेशन, बायोटेक्नोलॉजी आदि विषयों की जानकारी दी जाती है।
करियर विकल्प
रिसर्च एंड डेवलपमेंट
भारत आज फार्मास्युटिकल्स के क्षेत्र में काफी तेजी के आगे बढ़ रहा है। यहां नई-नई दवाइयों की खोज और विकास संबंधी कार्य किया जा सकता है। आरएंडडी क्षेत्र को जेनेरिक उत्पादों के विकास, एनालिटिकल आरएंडडी, एपीआई (एक्टिव फार्मास्युटिकल इन्ग्रेडिएंट्स) या बल्क ड्रग आरएंडडी जैसी श्रेणियों में बांटा जा सकता हैं।
फार्मासिस्ट
हॉस्पिटल फार्मासिस्ट्स पर दवाइयों और चिकित्सा संबंधी अन्य सहायक सामग्रियों के भंडारण, स्टॉकिंग और वितरण का जिम्मा होता है, जबकि रिटेल सेक्टर में फार्मासिस्ट को एक बिजनेस मैनेजर की तरह काम करते हुए दवा संबंधी कारोबार चलाने में समर्थ होना चाहिए।
क्लिनिकल रिसर्च
जब कोई नई दवा लॉन्च करने की तैयारी होती है, तो दवा लोगों के लिए कितनी सुरक्षित और असरदार है, इसके लिए क्लिनिकल ट्रॉयल होता है। आज देश में कई विदेशी कंपनियां क्लिनिकल रिसर्च के लिए आ रही हैं। दवाइयों की स्क्रीनिंग संबंधी काम में नई दवाओं या फॉर्मुलेशन का पशु मॉडलों पर परीक्षण करना या क्लिनिकल रिसर्च करना शामिल है जो इंसानी परीक्षण के लिए जरूरी है।
क्वालिटी कंट्रोल
फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री का यह एक अहम कार्य है। नई दवाओं के संबंध में अनुसंधान और विकास के अलावा यह सुनिश्चित करने की भी जरूरत होती है कि इन दवाइयों के जो नतीजे बताए जा रहे हैं, वे सुरक्षित और स्थाई हो।
रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट
विदेशों में फार्मासिस्ट को रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट कहा जाता है, जिस तरह डॉक्टरों को प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है, उसी तरह इन्हें भी फार्मेसी में प्रैक्टिस करने के लिए लाइसेंस चाहिए। उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए एक टेस्ट पास करना होता है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस विषय में ट्रेनिंग के लिए ‘फार्मा डी’ नामक एक छह साल का कोर्स शुरू किया है।
ब्रांडिंग एंड सेल्स
फार्मास्युटिकल सेक्टर में मार्केटिंग की काफी अहम है। मार्केटिंग प्रोफेशनल्स उत्पाद की बिक्री के अलावा बाजार की प्रतिस्पर्धा पर भी निगाह रखते हुए इस बात का पता करते हैं कि किस उत्पाद के लिए बाजार में ज्यादा संभावनाएं हैं। इसी के मुताबिक रणनीति तैयार की जाती है। 
कहां मिलेगी अवसर
दुनिया की बेहतरीन फॉर्मास्युटिकल कंपनियां भारत में अपना कारोबार कर रही हैं। इनके अलावा, रैनबैक्सी, एफडीसी, कैडिला, शिपला, डॉ. रेड्डीज, डाबर, ल्यूपिन आदि कंपनियां भारत में व्यवसायरत हैं। इस क्षेत्र में प्रशिक्षित लोगों की काफी मांग है। नर्सिग होम, अस्पतालों और कंपनियों में आपके लिए नौकरी के अवसर हैं। ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन और आर्म्ड फोर्सेज में भी काफी संभावनाएं हैं। बीफॉर्मा करने के बाद आप मैन्युफैक्चरिंग केमिस्ट, एनालिस्ट कैमिस्ट, ड्रग इंस्पेक्टर के रूप में काम कर सकते हैं। 

Sunday, June 3, 2018

रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट में करियर

आज जिस तेजी से दुनिया में विकास हो रहा है, उससे भी कहीं ज्यादा तेजी से एनर्जी की मांग बढ़ रही है। किसी भी इंडस्ट्री या प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले वहां की ऊर्जा की संभावनाओं की पड़ताल जरूरी होती है। जरूरतों के साथ ही अब पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को भी देखा जाने लगा है। तमाम पावर प्रोजेक्ट्स पर्यावरण संबंधी विषयों के चलते ही अटके पड़े हैं। इसलिए रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस्ड रहना उनकी मजबूरी है। इस क्षेत्र में भारत ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं बना रखी हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे इस क्षेत्र में अपना करियर बनाएं।
बायोफ्यूल की लगातार कम होती जा रही मात्रा और देश में एनर्जी की मांग को देखते हुए एनर्जी प्रोडक्शन और उसका प्रबंधन पहली प्राथमिकता बन चुका है। सरकारी के साथ-साथ निजी कंपनियां भी इस ओर विशेष जोर दे रही हैं। यही कारण है कि रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट के कोर्स की तेजी से मांग बढ़ रही है। समय के साथ-साथ ऊर्जा की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोतों यानी वैकल्पिक ऊर्जा, सौर ऊर्जा, विंड एनर्जी, बायो एनर्जी, हाइड्रो एनर्जी आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा पर्यावरण के मुद्दों को देखते हुए भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजना बना रखी है, क्योंकि सरकार का इरादा अगले साल तक 55 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन का है। कॉरपोरेट कंपनियां भी इस क्षेत्र में निवेश कर रही हैं।
क्या है रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट
मौजूदा प्रौद्योगिकी के अलावा नई तकनीक को अपना कर रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) के उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है, ताकि बिजली की मांग के एक बड़े हिस्से की आपूर्ति व प्रदूषण में कमी के साथ-साथ हजारों करोड़ रुपये की बचत भी की जा सके। इसलिए सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने पर बल दिया है।
कौन से हैं कोर्स
इसमें जो भी कोर्स हैं, वे पीजी अथवा मास्टर लेवल के हैं। छात्र उन्हें तभी कर सकते हैं, जब उन्होंने किसी विश्वविद्यालय या मान्यताप्राप्त संस्थान से बीटेक, बीई या बीएससी सरीखा कोर्स किया हो। एमएससी फिजिक्स के छात्रों को यह क्षेत्र सबसे अधिक भाता है।
एमबीए कोर्स
कई बिजनेस संस्थानों में एनर्जी मैनेजमेंट या पावर मैनेजमेंट जैसे एमबीए कोर्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। इनको ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है। रिसर्च करने के लिए मास्टर होना जरूरी है।
कौन से हैं प्रमुख कोर्स
  • एमएससी इन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एमएससी इन फिजिक्स/एनर्जी स्टडीज
  • एमटेक इन एनर्जी स्टडीज
  • एमटेक इन एनर्जी मैनेजमेंट
  • एमटेक इन एनर्जी टेक्नोलॉजी
  • एमटेक इन रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट
  • एमई इन एनर्जी इंजीनियरिंग
  • पीजी डिप्लोमा इन एनर्जी मैनेजमेंट
  • एमबीए इन रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट
  • एमफिल इन एनर्जी
जरूरी गुण
  • आवश्यक स्किल्स
  • लॉजिकल व एनालिटिकल स्किल्स
  • कठिन परिश्रम से न भागना
  • मेहनती व अनुशासन में रहना
  • नई चीजें सीखने के लिए तत्पर रहना
  • कठिन परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता
वेतनमान
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में डिप्लोमाधारी युवाओं को शुरू-शुरू में 25-30 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी मिलती है। इस क्षेत्र में जैसे-जैसे वे समय व्यतीत करते जाते हैं, उनकी आमदनी भी बढ़ती जाती है।
अनुभव से बढ़ेगी सैलरी
अमूमन 3-4 साल के अनुभव के बाद यह सेलरी बढ़ कर 50-55 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाती है। कई ऐसे प्रोफेशनल्स हैं, जो इस समय 5-6 लाख रुपये सालाना सेलरी पैकेज पा रहे हैं। टीचिंग व विदेश जाकर काम करने वाले प्रोफेशनल्स की सेलरी भी काफी अच्छी होती है। इस क्षेत्र के जानकार प्रोफेशनल्स को अकसर सेलरी के लिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि आज भी इस क्षेत्र में मांग की तुलना में करियर प्रोफेशनल्स की भारी कमी है।
यहां पर मिल सकता है काम
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से संबंधित सरकारी व निजी उद्योगों में करियर के तमाम विकल्प मौजूद हैं।
पर्याप्त संभावनाएं
देश में रिन्यूएबल एनर्जी की पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं। इससे लगभग 1.79 लाख मेगावॉट बिजली पैदा की जा सकती है। इसके अंतर्गत एचआर मैनेजमेंट, ऑपरेशन, फाइनेंस, मार्केटिंग तथा स्ट्रैटिजिक मैनेजमेंट जैसे कार्य शामिल हैं। इसमें प्रोफेशनल्स एनर्जी कॉर्पोरेशन के मैनेजमेंट में बड़ी भूमिका निभाते हैं। यह क्षेत्र भले ही अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन इसमें बड़े पैमाने पर करियर की संभावनाएं मौजूद हैं।
संस्थान
- यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ, लखनऊ
वेबसाइट- www.lkouniv.ac.in
- यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे, पुणे
वेबसाइट- www.unipune.ac.in
- आईआईटी दिल्ली, नई दिल्ली
वेबसाइट- www.iitd.ac.in
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली
वेबसाइट- www.nitt.edu
- राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल
वेबसाइट- www.rgpv.ac.in
- इलाहाबाद एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट (डीम्ड यूनिवर्सिटी), इलाहाबाद
वेबसाइट- www.shiats.edu.in
- पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन, नई दिल्ली
वेबसाइट- www.pcra.org

Friday, June 1, 2018

मॉडर्न बायोलॉजी में करें रिसर्च,

विभिन्न छोटी-बड़ी बीमारियों की पहचान करने वाली पैथोलॉजी के तहत आने वाली कई आधुनिक शाखाओं में रिसर्च के हैं अवसर। नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल परिसर में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैथोलॉजी, आईसीएमआर ने मॉडर्न बायोलॉजी की इन स्ट्रीम्स में रिसर्च के लिए आवेदन मंगवाए हैं । संस्थान को सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी, पुणे, बिट्स पिलानी, जामिया हमदर्द से मान्यता प्राप्त है। यहां अपना शोध कार्य करके बेहतरीन कॅरियर बना सकते हैं। प्रवेश के लिए आपको इंटरव्यू देना होगा। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2016 निर्धारित की गई है।
क्या है योग्यता
लाइफ साइंस की किसी भी ब्रांच में कम से कम 60 फीसदी अंक के साथ एमएससी, एमटेक करने वाले लोग कर सकते हैं आवेदन। आवेदक के पास सीएसआईआर-यूजीसी (जेआरएफ), आईसीएमआर- जेआरएफ, डीएसटी-इंस्पायर फैलोशिप हो। अधिकतम उम्र 28 साल है। एससी, एसटी, ओबीसी, शावि, महिलाओं को छूट है। अहर्ताएं पूरी करने पर ही आवेदन करें।
कैसे होगा चयन
एनआईपी में चयन के लिए आवेदकों को सबसे पहले उनके आवेदनों में दी गई डीटेल्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इन शॉर्टलिस्टेड लोगों को ईमेल के माध्यम से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर आवेदकों का अंतिम चयन किया जाएगा।
एरियाज ऑफ रिसर्च
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैथोलॉजी में जिन इंटरडिसीप्लीनरी एरियाज में रिसर्च के अवसर मौजूद हैं, वे इस प्रकार हैं- कैंसर बायोलॉजी, इंफेक्शियस डिसीजेज, एनवायरमेंटल टॉक्सीसिटी, एडल्ट स्टेम सेल बायोलॉजी और मेटाबोलिक सिंड्रोम।
कई हैं अवसर
बदलतीजीवनशैली व अन्य कारणों से पैदा होने वाली नई-नई बीमारियों से निपटने के लिए इस फील्ड में कुशल पेशेवरों की भारी मांग बनी हुई है। इस फील्ड में रुचि रखने वाले लोग इस क्षेत्र में नई-नई खोजें करके स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी योगदान दे सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
एनआईपी में आवेदन के लिए http://instpath.gov.in से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें। फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म और सर्टिफिकेट्स की प्रमाणित प्रतियों को एनवलप में डालकर नीचे दिए पते पर 15 फरवरी 2016 तक पहुंचाना है। एनवलप पर “NIP Ph.D Program 2016” जरूर लिखें। पता है- Director, National Institute of Pathology-ICMR, Post Box No. 4909, Safdarjung Hospital Campus, New Delhi- 110029

Wednesday, May 30, 2018

वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशनिस्ट

अगर आपको वन क्षेत्र और जंगली जीव-जन्तुओं से प्यार है, वन क्षेत्र  में समय बिताने में आपको आनंद आता है तो आप इस क्षेत्र में अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशनिस्ट बन कर आप अपनेकरियर को नए आयाम दे सकते हैं।
कैसे पहुंचें मुकाम परकिसी भी बायोलॉजिकल क्षेत्र में बैचलर के बाद एन्वायर्नमेंटल साइंस या वाइल्ड लाइफ बायोलॉजी तथा कन्जर्वेशन या इकोलॉजी में मास्टर्स करना अच्छा रहेगा। इस क्षेत्र में इस विशेषज्ञता के साथ आप अर्थपूर्ण रिसर्च वर्क कर पाएंगे।
योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान विषयों के साथ स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
कहां से करें कोर्स वाइल्ड लाइफ में मास्टर डिग्री या पीएचडी कर सकते हैं। वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशन में मास्टर डिग्री कराने वाले दो संस्थान हैं। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तथा नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज। इन्हें वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशन सोसायटी तथा सेंटर फॉर वाइल्ड लाइफ स्टडीज का सहयोग प्राप्त है।  
पारिश्रमिकएंट्री लेवल पर रिसर्चर या जूनियर रिसर्च फेलो को 9 से 12 हजार प्रतिमाह के बीच पारिश्रमिक मिलता है। पोस्ट डॉक्टोरल छात्रों/सीनियर रिसर्च फेलो को प्रतिमाह 12 से 15 हजार रुपए मिलते हैं। असिस्टेंट रिसर्चर को करीब 20,000 रुपए प्रतिमाह मिलते हैं। जैसे-जैसे आप अनुभव हासिल करते जाएंगे, वेतन भी उसी के साथ बढ़ता जाएगा।
फायदे और नुकसानपर्याप्त संतुष्टि मिलती है, क्योंकि जो पढ़ रहे हैं, वही काम करना काफी रोचक होता है।
दुनिया के बेहतरीन इलाकों में जाने का मौका मिलता है।
भावी पीढ़ी के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हैं और स्वच्छ तथा स्वस्थ पर्यावरण में योगदान देते हैं।
कार्य की लंबी अवधि।
दक्षताबायोलॉजी, मैथमेटिक्स तथा स्टेटिस्टिक्स में मजबूत पकड़ हो।
वन्यजीवन के प्रति आकर्षण हो।
बेहतर कम्युनिकेशन स्किल व आंतरिक दक्षता हो।
कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी हो।
कार्य स्वरूपफील्ड साइट पर पहुंच कर डेटा एकत्र करना।
फील्ड साइट की भौगोलिक स्थिति के मुताबिक ऊबड़-खाबड़ और मुश्किल रास्तों पर चढ़ाई या ड्राइव करना होता है।
वन्यजीव विशेषज्ञों से मिलना और बातचीत करना।
साइंटिफिक पेपर, टेक्निकल रिपोर्ट या पॉपुलर ऑर्टिकल्स का काम पूरा करना या अनुदान या वित्तीय सहायता के लिए लिखना तथा नीति निर्माताओं या कॉलेबोरेटर्स से मुलाकात करना।
वाइल्ड लाइफ में आज काफी संभावना है। इस क्षेत्र में पहले के मुकाबले अब वेतनमान काफी बढ़ चुके हैं। साथ ही यह काफी मजेदार फील्ड है, जिसमें काम करने में मजा आएगा।
बेलिंडा राइट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसायटी ऑफ इंडिया
अगर आपको वन क्षेत्र और जंगली जीव-जन्तुओं से प्यार है, वन क्षेत्र में समय बिताने में आपको आनंद आता है तो आप इस क्षेत्र में अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशनिस्ट बन कर आप अपनेकरियर को नए आयाम दे सकते हैं।
कैसे पहुंचें मुकाम परकिसी भी बायोलॉजिकल क्षेत्र में बैचलर के बाद एन्वायर्नमेंटल साइंस या वाइल्ड लाइफ बायोलॉजी तथा कन्जर्वेशन या इकोलॉजी में मास्टर्स करना अच्छा रहेगा। इस क्षेत्र में इस विशेषज्ञता के साथ आप अर्थपूर्ण रिसर्च वर्क कर पाएंगे।
प्रमुख संस्थान
वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
पोस्ट बॉक्स-18, चंद्रबनी, देहरादून
उत्तराखंड
 http://www.wii.gov.in
नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, जीके वीके बेल्लारी रोड, बेंगलुरू
www.ncbs.res.in
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस,
बेंग्लुरू, 560012
 www.iisc.ernet.in
नेचर कंजरवेशन फाउंडेशन
गोकुलम पार्क, मैसूर-570002
http://ncf-india.org

Monday, May 28, 2018

BMS में कैरियर

आज के इस मार्केटिंग के दौर में कई मल्टीनेशनल कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं. इन अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में मैनेजमेंट के छात्रों के लिए ढ़ेरों करियर के विकल्प हैं. मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की चाह रखनेवाले छात्रों के लिए बीएमएस एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. 12वीं के बाद बीएमएस में तीन साल की बैचलर डिग्री लेकर आप मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. आइए BMS में कैरियर के बारे में विस्तार से जानते हैं. BMS में कैरियर - बीएमएस का मतलब है 'बैचलर इन मैनेजमेंट स्टडीज '. बीएमएस कोर्स के दौरान मैनेजमेंट के बारे में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी दी जाती है. बीएमएस में थ्योरी के अंतर्गत कॉमर्स, ऑर्गेनाइजेशनल बिहैवियर, मैथ्स और मार्केटिंग फाइनेंस जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. जबकि प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए कई सारे प्रोजेक्ट दिए जाते हैं. इस दौरान छात्रों को सिखाया जाता है कि कैसे बिजनेस की फील्ड में अलग-अलग हालात का सामना करना पड़ता है. BMS में कैरियर - एडमिशन के लिए ज़रूरी शर्तें इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए बारहवीं में कम से कम 45 प्रतिशत नंबर आने ज़रूरी हैं. इस कोर्स में एडमिशन पाने के लिए एंट्रेंस टेस्ट देना पड़ता है और इस टेस्ट को पास करने के लिए छात्रों को इंटरव्यू और जीडी यानि ग्रुप डिस्कशन क्लीयर करना पड़ता है. BMS में कैरियर - कहां से करें ये कोर्स ? बारहवीं के बाद किया जाने वाला बीएमएस कोर्स देश के अधिकांश कॉलेजों में उपलब्ध है. भले आप किसी भी राज्य या फिर किसी भी शहर में क्यों न रहते हों. आप इस कोर्स को दिल्ली और मुंबई युनिवर्सिटी के अंतर्गत आनेवाले कई कॉलेजों के से कर सकते हैं. आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस कोर्स की अवधि 4 साल है. जबकि मुंबई यूनिवर्सिटी में इस कोर्स की अवधि 3 साल है. बीएमएस के बाद करियर ऑप्शन बीएमएस कोर्स करने से न सिर्फ आपको बैचलर की डिग्री मिलती है बल्कि इससे आपको मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक्सपर्ट बनने में भी मदद मिलती है. इस कोर्स के बाद छात्र सरकारी नौकरी के लिए कॉम्पटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी भी कर सकते हैं इसके साथ ही बैंकिंग और फाइननेंस के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. इसके अलावा कई मल्टीनेशनल कंपनियों में आप प्रोडक्शन मैनेजर, एचआर मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर, इंफोर्मेशन सिस्टम मैनेजर, रिसर्च एक डेवलपमेंट मैनेजर और बिजनेस कंसल्टेंट के रुप में अपना करियर बना सकते हैं. BMS में कैरियर - इस क्षेत्र में मिलनेवाला पैकेज बीएमएस करने के बाद मैनेजमेंट के क्षेत्र में आप इंटर्नशिप के ज़रिए नौकरी की शुरूआत कर सकते हैं. हालांकि इस क्षेत्र में मिलनेवाली सैलरी कंपनी और काम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. जहां तक शुरूआती सैलरी की बात है तो करीब 15 हज़ार से 20 हज़ार तक हो सकती है जबकि कुछ कंपनियां इससे ज्यादा सैलरी देती हैं. इस क्षेत्र में जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा आपकी कमाई में भी इज़ाफा होने लगेगा. अगर आप मैनेजमेंट में अपना भविष्य तलाश रहे हैं तो फिर बीएमएस कोर्स करके अपने भविष्य के सपने को साकार कर सकते हैं. 

Friday, May 25, 2018

केमिस्‍ट्री में करियर

हम बहुत सी ऐसी चीजें लेते हैं, जो केमिकल प्रोसेस के जरिए बनी होती हैं। दवाई हो या कॉस्मेटिक्स सभी केमिकल प्रक्रिया के जरिए ही अपना स्वरूप पाते हैं। साइंस की एक प्रमुख ब्रांच होने के चलते केमिस्ट्री एक तरफ  भौतिकी तो दूसरी तरफ  बायोलॉजी को लेते हुए सभी चीजों के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। वैसे केमिस्ट्री के जरिये जब आप तमाम प्रयोग कर कुछ नए तत्त्व बनाते हैं तो यह प्रक्रिया बहुत ही रोमांचकारी होती है। इस फील्ड में काम करने पर आपको पॉलिमर साइंस, फूड प्रोसेसिंग, एनवायरन्मेंट मानिटरिंग, बायो टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में करियर निर्माण का मौका मिलता है। साइंस के हरेक विषय की खासियत है कि वह अपनी अलग-अलग शाखाओं में करियर और रिसर्च के ढेरों बेहतरीन अवसर देता है। केमिस्ट्री भी ऐसा ही एक विषय है। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाला यह विज्ञान नौकरी के मौकों से भरपूर है। साथ ही परंपरागत सोच रखने वालों को भी अब यह समझ आ गया है कि केमिस्ट्री प्रयोगशाला के बाहर भी ढेरों अवसर पैदा कर रही है और इंडस्ट्री आधारित बेहतरीन जॉब प्रोफाइल्स उपलब्ध करवा रही है। ऐसे में भविष्य के लिहाज से यह एक सुरक्षित विकल्प है।
वेतनमान
केमिस्ट्री के क्षेत्र प्राइवेट सेक्टर में 20 से 30 हजार तक आरंभिक पैकेज मिलता है। निजी क्षेत्र में आपकी सैलरी आपके अनुभव और कार्यक्षमता पर निर्भर करती है। सरकारी क्षेत्र में 30 हजार से लेकर 50 हजार तक आरंभिक सैलरी मिल जाती है।
प्रमुख संस्थान
* हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला (हिप्र)
* राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला, हिप्र
* राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर, हिप्र
* यूनिवर्सिटी ऑफ  मुंबई, मुंबई
* दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली
* सेंट जेवियर्स कालेज, मुंबई
* कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ  साइंस एंड टेक्नोलॉजी, केरल
* इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
* लोयोला कालेज, चेन्नई
केमिस्ट्री के विभिन्न कोर्स
वर्तमान में केमिस्ट्री की कई ब्रांच चलाई जा रही हैं, जिसमें विभिन्न करियर ऑप्शन चुना जा सकता है। प्योर केमिस्ट्री में पीजी कर सीधे असिस्टेंट प्रोफेसर व लैब में जा सकते हैं। वहीं फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एनेलिटिकल केमिस्ट्री में पीजी कर रिसर्च, इंडस्ट्रीज, लैबोरेटरी रिसर्च, ऑयल इंडस्ट्री, गैस इंडस्ट्री, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री,  ओएनजीसी और जीएसई तक में केमिस्ट्री के एप्लिकेंट नियुक्त हो सकते हैं। केमिकल की जांच करने के लिए ज्यादातर इंडस्ट्रीज अब एक केमिस्ट को जरूर नियुक्त करती है। इससे अब केमिस्ट्री का स्कोप काफी बढ़ गया है। करियर आप के कोर्स पर निर्भर है।
क्या है रसायन विज्ञान
यह विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रक्रया के दौरान इसमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है।
क्या पढ़ना होगा
केमिस्ट्री में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा (साइंस) अच्छे अंकों से पास करने के बाद केमिकल साइंस में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर्स प्रोग्राम का विकल्प चुन सकते हैं या फिर केमिस्ट्री में बीएससी, बीएससी (ऑनर्स) डिग्री कोर्स चुन सकते हैं।
केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन
आगे चलकर एनालिटिकल केमिस्ट्री, इनआर्गेनिक केमिस्ट्री, हाइड्रो केमिस्ट्री, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, पोलिमर केमिस्ट्री, बायो केमिस्ट्री, मेडिकल बायो केमिस्ट्री और टेक्सटाइल केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन के जरिए आप एक मजबूत करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
इन क्षेत्रों में बढ़ रही मांग
ऊर्जा एवं पर्यावरण
रसायनों के मिश्रण या रासायनिक प्रतिक्रियाओं से ऊर्जा पैदा करने के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। इन बदलावों ने बड़ी संख्या में रसायन तकनीशियनों की बाजार मांग पैदा कर दी है। ढेरों कंपनियां ऐसी प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए कैंपस प्लेसमेंट आयोजित कर रही हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कंपनियों पर लगातार पर्यावरण को नुकसान न करने वाले उत्पाद बनाने का दबाव बना हुआ है। ऐसे में संबंधित रसायनों पर लगातार रिसर्च हो रही है और इस तरह के उत्पाद बनाने वाले प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्ज की जरूरत बढ़ती जा रही है। खासकर रेजीन उत्पाद संबंधी क्षेत्रों में उत्कृष्ट रसायनविद को बढि़या पैकेज मिल रहा है।
लाइफ  स्टाइल एंड रिक्रिएशन
नए उत्पादों की खोज और पुराने उत्पादों को बेहतर बनाने की दौड़ ने नए रसायनों के मिश्रण और आइडियाज के लिए बाजार में जगह बनाई है। लाइफ  स्टाइल प्रोडक्ट्स जिनमें कॉस्मेटिक्स से लेकर एनर्जी ड्रिंक्स तक शामिल हैं, ने केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए अच्छे मौके उत्पन्न किए हैं। इस क्षेत्र में रुचि रखने वालों को हाउस होल्ड गुड्स साइंटिस्ट, क्वालिटी एश्योरेंस केमिस्ट, एप्लीकेशंस केमिस्ट और रिसर्चर जैसे पदों पर काम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
ह्यूमन हैल्थ
रक्षा उत्पादों के बाद ड्रग एंड फार्मा इंडस्ट्री दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला उद्योग है। इसी के चलते फार्मेसी और ड्रग इंडस्ट्री में फार्मासिस्ट और ड्रगिस्ट की भारी मांग मार्केट में लगातार बनी रहने वाली है। इसके अलावा मेडिसिनल केमिस्ट, एसोसिएट रिसर्चर, एनालिटिकल साइंटिस्ट और पालिसी रिसर्चर जैसे पदों पर भी रसायनविदों की जरूरत रहती है। मनुष्य की सेहत से जुड़ा एक व्यापक क्षेत्र रसायन विज्ञान को कवर करता है। हैल्थ के लिए नए-नए उत्पादों को जांचने का जिम्मा रसायनविद का ही होता है। आजकल मनुष्य सेहत के प्रति वैसे भी सजग हो गया है, तो रसायन विज्ञान में करियर की बेहतर संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। इस क्षेत्र में कुशल होने के बाद कमाई के अवसर कम नहीं हैं।
अवसर यहां भी
रसायन विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में पारंगत विशेषज्ञ एनालिटिकल केमिस्ट, शिक्षक, लैब केमिस्ट, प्रोडक्शन केमिस्ट, रिसर्च एंड डिवेलपमेंट मैनेजर, आर एंड डी डायरेक्टर, केमिकल इंजीनियरिंग एसोसिएट, बायोमेडिकल केमिस्ट, इंडस्ट्रियल रिसर्च साइंटिस्ट, मैटीरियल टेक्नोलॉजिस्ट, क्वालिटी कंट्रोलर, प्रोडक्शन आफिसर और सेफ्टी हैल्थ एंड एन्वायरनमेंट स्पेशलिस्ट जैसे पदों पर काम कर सकते हैं। फार्मास्यूटिकल, एग्रोकेमिकल, पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक मेन्यूफैक्चरिंग, केमिकल मेयूफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, पेंट मेन्यूफैक्चरिंग, टेक्सटाइल्स, फोरेंसिक और सिरेमिक्स जैसी इंडस्ट्रीज में पेशेवरों की मांग बनी हुई है।
केंद्रीय विज्ञान भी है रसायन विज्ञान
रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान भी कहते हैं। इसकी वजह यह है कि यह दूसरे विज्ञानों जैसे खगोल विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पदार्थ विज्ञान, जीव विज्ञान और भू-विज्ञान को जोड़ता है।
अध्यापन भी है बेहतर विकल्प
अगर आपने केमिस्ट्री से पीजी व नेट का एग्जाम क्वालिफाई कर लिया है तो आपके पास कई यूनिवर्सिटीज व कालेजेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के मौके हैं। अध्यापन के क्षेत्र में भी केमिस्ट्री में अपार संभावनाएं हैं। अध्यापन के जरिए आप इस क्षेत्र में बेहतर साइंटिस्ट तैयार कर सकते हैं।
व्यापक क्षेत्र
रसायन विज्ञान का क्षेत्र बहुत व्यापक है तथा दूसरे विज्ञानों के समन्वय से प्रतिदिन विस्तृत होता जा रहा है। परिणाम स्वरूप आज हम भौतिक एवं रसायन भौतिकी, जीव रसायन, शरीर क्रिया रसायन, सामान्य रसायन, कृषि रसायन आदि अनेक नवीन उपांगों का इस विज्ञान में अध्ययन करते हैं। विज्ञान का दायरा बढ़ता जा रहा है, तो इसके साथ रसायन विज्ञान का भी विस्तार हुआ है।
रसायन विज्ञान की शाखाएं
रसायन विज्ञान की कई शाखाएं हैं, जिन्हें पदार्थों के अध्ययन के आधार पर बांटा गया है। रसायन विज्ञान की शाखाओं में कार्बनिक रसायन, अकार्बनिक रसायन, जैव रसायन, भौतिक रसायन और विश्लेषणात्मक रसायन आदि प्रमुख हैं। कार्बनिक रसायन में कार्बनिक पदार्थों, अकार्बनिक रसायन में अकार्बिनक पदार्थों, जैव रसायन में सूक्ष्म जीवों में उपस्थित पदार्थों, भौतिक रसायन में पदार्थ की बनावट, संघटन और उसमें सन्निहित ऊर्जा और विश्लेषणात्मक रसायन में नमूने के विश्लेषण का अध्ययन किया जाता हैताकि उसकी बनावट और संरचना का पता चल सके।
रसायन विज्ञान और हमारा जीवन
मानव जीवन को समुन्नत करने के लिए रसायन विज्ञान का महत्त्वपूर्ण योगदान है। मानव जाति के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए रसायन विज्ञान का विकास अनिवार्य है। यह तभी संभव होगा, जब आमजन इस विज्ञान के प्रति आकर्षित होगा। इस विज्ञान का विवेकपूर्ण प्रयोग करना ही समय की मांग है। संपूर्ण ब्रह्मांड रसायनों का विशाल भंडार है। जिधर भी हमारी नजर जाती है, हमें विविध आकार-प्रकार की वस्तुएं नजर आती हैं। समूचा संसार ही रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला है। रसायन विज्ञान को जीवनोपयोगी विज्ञान की संज्ञा भी दी गई है।

Wednesday, May 23, 2018

कमर्शियल पायलट में करियर

कमर्शियल पायलट का काम बेशक रोमांचकारी है, पर यह बेहद जिम्मेदारी और समझदारी की मांग भी करता है। यदि आप इस जिम्मेदारी को उठाने का साहस खुद में पाते हैं तो एविएशन क्षेत्र का यह महत्वपूर्ण काम आपको एक अच्छा करियर बनाने का अवसर प्रदान कर सकता है। कैसे, बता रहे हैं वेदव्रत काम्बोज
एविएशन सेक्टर में हाल की तमाम उठा-पटक के बावजूद भारत में यह क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। यदि इस विकास को आंकड़ों में आंका जाए तो यह सेक्टर 25 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ रहा है। नई-पुरानी लगभग सभी एयरलाइंस जहाजों के नए बेड़े बनाने में जुटी हैं। इसके अलावा देश के बड़े उद्योगपतियों का निजी विमान रखने की ओर रुझान बढ़ रहा है। जब इंडस्ट्री विकास करेगी और विमानों की संख्या में इजाफा होगा तो कमर्शियल पायलटों की मांग भी बढ़ेगी। फिलहाल भारत में कमर्शियल पायलट मांग के हिसाब से काफी कम हैं। परिणामस्वरूप उपलब्ध पायलटों को ऊंचे से ऊंचे वेतन पर रखा जा रहा है। अगर आपने 12वीं साइंस (फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) से की हुई है या करने जा रहे हैं तो आपके लिए यहां अच्छे अवसर हैं।
एक कमर्शियल पायलट का काम हालांकि काफी रोमांच से भरा होता है, लेकिन इसमें जिम्मेदाराना सोच और समझदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रोमांच इस रूप में कि पायलट को देश-विदेश में घूमने का अवसर मिलता है, उसकी जीवनशैली काफी आकर्षक होती है, वेतन और भत्ते भरपूर होते हैं और जिम्मेदारी इस रूप में कि उसे रोजाना जटिल मशीनों से जूझना पड़ता है, सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षित यात्रा का दबाव रहता है, आकाश में उड़ते समय सामने आने वाले तमाम खतरों से जूझना होता है। पर विमान की सफल लैंडिंग गर्व और सम्मान का अनुभव कराती है।
एक कमर्शियल पायलट सभी तरह के एयरक्राफ्ट जैसे विशाल पैसेंजर जेट, कार्गो और चार्टर्ड विमान उड़ाता है। विमान का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है पायलट। उसका काम बेहद विशेषज्ञतापूर्ण होता है। उसमें एयर नेविगेशन का ज्ञान, मौसम संबंधी रिपोर्टो की व्याख्या, इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल कंट्रोल को हैंडल करने की दक्षता, विभिन्न हवाई अड्डों के कंट्रोल टावरों से संपर्क और विपरीत परिस्थितियों में विमान का नेतृत्व करने का सामथ्र्य होना चाहिए। विमान का कैप्टन क्रू रिसोर्स मैनेजमेंट और ग्राउंड स्टाफ, केबिन क्रू, यात्रियों, कैटरिंग स्टाफ, विमान इंजीनियरों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और अन्य एजेंसीज से सामन्जस्य बना कर रखता है।
पायलट बनने की यात्रा
कमर्शियल पायलट का स्थान कॉकपिट में होता है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए उसे पहले स्टूडेंट पायलट लाइसेंस (एसपीएल), फिर प्राइवेट पायलट लाइसेंस (पीपीएल) और इसके बाद कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) प्राप्त करना होता है। इसके बाद ही वह व्यावसायिक रूप से पायलट के रूप में कार्य कर सकता है। इस स्तर तक पहुंचने से पहले कुछ योग्यताओं का होना जरूरी है।
योग्यता
स्टूडेंट पायलट लाइसेंस (एसपीएल)

स्टूडेंट पायलट लाइसेंस (एसपीएल) पहला चरण है। इसे हासिल करने के लिए साइंस विषयों (फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथमेटिक्स) में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 पास होना जरूरी है। उम्र न्यूनतम 16 वर्ष होनी चाहिए और ऊंचाई न्यूनतम 5 फुट। आईसाइट 6/6 होनी चाहिए। यदि ये योग्यताएं आप में हैं तो आप किसी फ्लाइंग क्लब में एसपीएल के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह क्लब डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए), गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मान्यताप्राप्त होना चाहिए। मान्यताप्राप्त फ्लाइंग क्लब की जानकारी के लिए आप डीजीसीए की वेबसाइट की सहायता ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए मेडिकल  सर्टिफिकेट, सिक्योरिटी क्लियरेंस और एक बैंक गारंटी का होना जरूरी है। एक ऑब्जेक्टिव टैस्ट होगा, जिसमें एयरक्राफ्ट, इंजिन और एयरोडायनेमिक्स की आधारभूत जानकारी की परख की जाती है। एसपीएल परीक्षा पूरे देश में आयोजित की जाती है। 23 फ्लाइंग क्लब एसपीएल जारी करते हैं। इसे करने में करीब एक लाख रुपए खर्च आता है।
प्राइवेट पायलट लाइसेंस (पीपीएल)
दूसरा चरण है प्राइवेट पायलट लाइसेंस। इसमें प्रैक्टिकल और थ्योरी, दोनों की परीक्षा होती है। पीपीएल की ट्रेनिंग में साठ घंटों की उड़ान शामिल है, जिसमें लगभग 15 घंटों की डय़ूल फ्लाइट है, जो फ्लाइट इंस्ट्रुक्टर के साथ करनी होती है। तकरीबन तीस घंटों की सोलो फ्लाइट्स और लगभग पांच घंटों की क्रॉस कंट्री फ्लाइट होती हैं। इसमें सफलता के बाद पीपीएल परीक्षा के योग्य मान लिया जाता है। इस परीक्षा में एयर रेगुलेशन, एविएशन मीटरोलॉजी, एयर नेविगेशन, एयरक्राफ्ट इंजन और जहाजरानी के बारे में पूछा जाता है। इस परीक्षा को पास करने की उम्र है 17 साल। शैक्षणिक योग्यता है 10+2 और एक मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है, जिसे आम्र्ड फॉर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टेब्लिशमेंट (एएफसीएमई) जारी करता है। पीपीएल के लिए दो लाख से पांच लाख के बीच खर्च आता है।
कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल)
कमर्शियल पायलट लाइसेंस पीपीएल प्राप्त करने के बाद ही हासिल किया जा सकता है। सीपीएल हासिल करने के लिए 250 घंटों की फ्लाइंग जरूरी है (इसमें साठ घंटों की पीपीएल फ्लाइंग भी शामिल है)। इसके अलावा आपको एक मेडिकल फिटनेस टैस्ट भी देना होगा, जो नई दिल्ली में होता है। एक परीक्षा भी देनी होती है, जिसमें एयर रेगुलेशन्स, एविएशन मीटरोलॉजी, एयर नेविगेशन, टेक्निकल, प्लानिंग और रेडियो तथा वायरलेस ट्रांसमिशन के रूप में कम्युनिकेशन की परीक्षा ली जाती है। सीपीएल प्राप्त करने के बाद आप ट्रेनी को-पायलट के रूप में काम कर सकते हैं। छह से आठ माह की ट्रेनिंग के बाद आप को-पायलट के रूप में काम कर सकते हैं। सीपीएल प्राप्त करने के लिए आठ लाख से पंद्रह लाख रुपए तक खर्च आ सकता है।
व्यक्तिगत गुण
यह अनुशासन, धैर्य, जिम्मेदारी, समयनिष्ठा, प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास का क्षेत्र है। यह काम कठोर मेहनत, दिमागी सतर्कता, सहनशक्ति, मुश्किल टाइम शेडय़ूल के अनुसार काम करने की शक्ति और अच्छी टीम भावना की मांग करता है। यही वजह है कि आपको हर स्थिति में मानसिक रूप से सतर्क रहना होगा। साथ ही किसी आपातकालीन स्थिति में भावनात्मक रूप से स्थिर रहने का गुण भी होना चाहिए। इन तमाम विशेषताओं के अतिरिक्त अपने काम को व्यावसायिक रूप से करने की इच्छाशक्ति के अलावा आपको शांतचित्त, विनम्र, दयालु, उत्साही और तकनीकी रूप से सशक्त होना चाहिए।
जॉब संभावनाएं
भारत में एविएशन सेक्टर में प्राइवेटाइजेशन के साथ ही कमर्शियल पायलट के लिए अनेक मार्ग खुल गए हैं। वे सरकारी (एयर इंडिया) और प्राइवेट घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस (जेट एयरवेज आदि) में नौकरी की संभावनाएं तलाश सकते हैं। यहां तक कि बड़े कॉरपोरेट घरानों में जहां निजी प्रयोग के लिए विमान रखे हुए हैं, में भी मांग है। कमर्शियल पायलट लाइसेंसधारियों के लिए जॉब की शुरुआत ट्रेनी पायलट के रूप में होती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप पायलट या फस्र्ट ऑफिसर का पद प्राप्त कर सकते हैं। पदोन्नति फ्लाइंग के घंटों के अनुभव और विभिन्न प्रोग्राम्स को सफलतापूर्वक पूरा करने पर निर्भर करती है। इसके बाद आप कमांडर या कैप्टन का पद प्राप्त कर सकते हैं और उसके बाद सीनियर कमांडर का।
वेतन
ट्रेनी पायलट- 15,000 से 20,000
फर्स्ट ऑफिसर (जूनियर)- 1,00,000 और अधिक
फर्स्ट ऑफिसर (सीनियर)- 1,80,000 और अधिक
कमांडर- 2,50,000 और अधिक
यह हर ग्रेड में न्यूनतम वेतन है। वैसे यह पायलटों की मांग और उनकी योग्यता पर भी निर्भर करता है।
प्रमुख संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी, सीएसएम नगर (रायबरेली)
वेबसाइट
:  www.igrua.gov.in
अहमदाबाद एविएशन एंड एरोनॉटिक्स, अहमदाबाद
वेबसाइट
: www.aaa.co.in
करवर एविएशन, बारामती
वेबसाइट
: www.lvpei.org
चाइम्स एविएशन एकेडमी, सागर
वेबसाइट
: www.caindia.com
गुजरात फ्लाइंग क्लब, वडोदरा
वेबसाइट
: www.gujaratflyingclub.com